''मुबारकां'' का फर्स्टलुक रिलीज, डबल रोल में दिखे अर्जुन कपूर

अभिनेता अर्जुन कपूर इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म का फर्स्टलुक जारी कर दिया है, जिसमें अर्जुन डबल रोल में दिख रहे हैं. अर्जुन पहली बार सरदार के किरदार में दिखेंगे. इससे पहले वो फिल्म ‘औरंगजेब’ में डबल रोल निभा चुके हैं. अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही यह […]
अभिनेता अर्जुन कपूर इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म का फर्स्टलुक जारी कर दिया है, जिसमें अर्जुन डबल रोल में दिख रहे हैं. अर्जुन पहली बार सरदार के किरदार में दिखेंगे. इससे पहले वो फिल्म ‘औरंगजेब’ में डबल रोल निभा चुके हैं.
अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है. अर्जुन ने खुद फिल्म के फर्स्टलुक को अपने ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा,’ मिलिये करणवीर सिंह और चरणवीर सिंह से.’
Meet Karanveer Singh and Charanveer Singh #MubarakanFirstLook @MubarakanFilm #SonyPicturesNetworksProductions #Cine1Studios pic.twitter.com/DLe5Q5Lvsu
— arjunk26 (@arjunk26) November 24, 2016
अर्जुन के अलावा इस फिल्म में उनके रीयल लाइफ चाचा ‘झक्कास’ अभिनेता अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में वे अर्जुन के चाचा के ही किरदार में नजर आयेंगे. फिल्म में पंजाबी भाषा का भरपूर इस्तेमाल किया गया है और फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में की गई है. बाकी शूटिंग लंदन में होनी है.
अर्जुन इस फिल्म में अनिल कपूर संग काम करने को लेकर खासा उत्साहित हैं. बता दें कि इसके अलावा अर्जुन चेतन भगत के उपन्यास ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे. इस फिल्म में वे एक बिहारी लड़के का किरदार नि भायेंगे और श्रद्धा कपूर संग रोमांस करते दिखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




