”सांवरिया” के बाद अब इस फिल्म से वापसी करेंगे रणबीर और सोनम कपूर

वर्ष 2007 में आई फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू करनेवाले अभिनेता रणबीर कपूर और सोनम कपूर 10 साल बाद दोबरा स्क्रीन शेयर कर सकते हैं. खबरों के अनुसार दोनों संजय दत्त की बायोपिक फिल्म में एकसाथ काम कर सकते हैं. फिल्म में रणबीर, संजय दत्त के किरदार में नजर आयेंगे, जिसका खुलासा पहले ही […]
वर्ष 2007 में आई फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू करनेवाले अभिनेता रणबीर कपूर और सोनम कपूर 10 साल बाद दोबरा स्क्रीन शेयर कर सकते हैं. खबरों के अनुसार दोनों संजय दत्त की बायोपिक फिल्म में एकसाथ काम कर सकते हैं.
फिल्म में रणबीर, संजय दत्त के किरदार में नजर आयेंगे, जिसका खुलासा पहले ही कर दिया गया था. वहीं सुनील दत्त के किरदार में अभिनेता जैकी श्रॉफ दिखेंगे. कहा जा रहा है कि सोनम का किरदार किसी विशेष महिला का नहीं होगा बल्कि 80-90 के दशक में डेट की गई महिलाओं से मिलता जुलता किरदार होगा.
कहा जा रहा है कि इस फिल्म में रणबीर तीन लुक में नजर आ सकते हैं. रणबीर हाल ही में करण जौहर की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. इसके अलावा वे आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में भी नजर आयेंगे.
वहीं सोनम की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वे जल्द ही ‘वीरे दी वेडिंग’ में नजर आ सकती हैं. फिल्म में करीना कपूर और स्वरा भास्कर मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










