''मस्तानी'' की दीवानी हुई आलिया भट्ट, कहा- बेहद खूबसूरत अभिनेत्री...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2016 5:35 PM
अभिनेत्री आलिया भट्ट इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. हाल ही में वे इस फिल्म में अपने कोस्टार शाहरुख खान के साथ ‘पद्मावती’ के सेट पर पहुंची. दीपिका से मिलने के बाद आलिया उनकी फैन हो गई. ‘पद्मावती’ के सेट से लौटने के बाद आलिया ने दीपिका की तारीफों की […]
अभिनेत्री आलिया भट्ट इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. हाल ही में वे इस फिल्म में अपने कोस्टार शाहरुख खान के साथ ‘पद्मावती’ के सेट पर पहुंची. दीपिका से मिलने के बाद आलिया उनकी फैन हो गई. ‘पद्मावती’ के सेट से लौटने के बाद आलिया ने दीपिका की तारीफों की झड़ी लगा दी.
आलिया ने कहा,’ मैं ‘पद्मावती’ के सेट पर गई थी. वहां संजय सर (संजय लीला भंसाली) और दीपिका से मिलकर बेहद खुशी हुई. दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थी.’ बता दें कि दीपिका इनदिनों भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग कर रही हैं जिसमें रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं.
वहीं शाहरुख संग काम करने के बारे में आलिया ने कहा,’ मैं एक शब्द या एक लाइन में बयां नहीं कर सकती. शाहरुख और गौरी (गौरी शिंदे) के साथ काम करना मेरे लिए एक नया अनुभव था. ‘डियर जिंदगी’ बिल्कुल अलग तरह की फिल्म है.’
आलिया ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा,’ पहली बार मैंने स्क्रिप्ट पढ़ते ही मैं इस फिल्म की कहानी से प्रभावित हो गई थी. मैंने कभी जिंदगी को इस एंगल से नहीं देखा था. मुझे लगता है यह फिल्म सिर्फ यूथ ही नहीं बल्कि सबको इस फिल्म से कनेक्ट करेगी.’
बता दें कि शाहरुख-आलिया की यह फिल्म 23 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म में पहली बार दोनों कलाकार एकसाथ काम करने जा रहे हैं. फिल्म में शाहरुख आलिया के मेंटर के किरदार में नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










