मणि रत्नम की फिल्म का रीमेक रूका

Updated:
विज्ञापन

मुंबई : निर्देशक बिजॉय नाम्बियार ने मणि रत्नम की फिल्म ‘अग्नि नचतिरम’ का रीमेक बनाना रोक दिया है. इस साल की शुरुआत में बिजॉय 1988 में आयी रत्नम की तमिल फिल्म ‘अग्नि नचतिरम’ की पटकथा फिर से लिखने में व्यस्त थे. फिल्म की शूटिंग इस साल शुरु होनी थी. बिजॉय ने बताया, ‘‘अब हम इस […]

विज्ञापन

मुंबई : निर्देशक बिजॉय नाम्बियार ने मणि रत्नम की फिल्म ‘अग्नि नचतिरम’ का रीमेक बनाना रोक दिया है. इस साल की शुरुआत में बिजॉय 1988 में आयी रत्नम की तमिल फिल्म ‘अग्नि नचतिरम’ की पटकथा फिर से लिखने में व्यस्त थे. फिल्म की शूटिंग इस साल शुरु होनी थी. बिजॉय ने बताया, ‘‘अब हम इस फिल्म पर काम नहीं कर रहे हैं. हमने कुछ समय के लिए इसे रोक दिया है. इस फिल्म की शूटिंग में देरी के कारण पर बात करना अनुचित होगा.

‘ ‘अग्नि नचतिरम’ एक तमिल एक्शन फिल्म है जिसमें दो भाईर्यों की कहानी है. इसमें से एक भाई न्यायसंगत है और दूसरा बुरा होता है और समय के साथ उनका रिश्ता बदल जाता है. इस फिल्म में प्रभु और कार्तिक मुख्य भूमिका में थे। हिन्दी फिल्म में बिजॉय ने अभिनेता विक्की कुशाल और हर्षवर्द्धन राणे मुख्य भूमिकाओं में थे. बिजॉय ने बताया, ‘‘अभिनेता अब बदल गया है. फिल्म के कलाकारों के बारे में अभी हम कोई विस्तृत जानकारी नहीं दे सकते.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola