Bigg Boss 10: आकांक्षा के बाद अब घर से बाहर हो जायेंगे नवीन प्रकाश!

Updated at : 11 Nov 2016 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 10: आकांक्षा के बाद अब घर से बाहर हो जायेंगे नवीन प्रकाश!

रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ से अब एक और प्रतिभागी बाहर होनेवाला है. रिपोर्ट्स की मानें तो नवीन प्रकाश घर से बेघर हो सकते हैं. दरअसल नवीन को एक टास्‍क के दौरान चोट लग गई है. चोट उनके कंधे पर लगी है और उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया है. शो में सबसे पहले प्रियंका जग्‍गा […]

विज्ञापन

रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ से अब एक और प्रतिभागी बाहर होनेवाला है. रिपोर्ट्स की मानें तो नवीन प्रकाश घर से बेघर हो सकते हैं. दरअसल नवीन को एक टास्‍क के दौरान चोट लग गई है. चोट उनके कंधे पर लगी है और उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया है.

शो में सबसे पहले प्रियंका जग्‍गा बाहर हो गईं थीं, इसके बाद आकांक्षा शर्मा. पिछले हफ्ते स्‍वामी ओम को एक सीक्रेट रूम में रखा गया था और अब उन्‍हें वापस घर में इंट्री दे दी गई है. वापस आते ही उन्‍होंने घर में तहलका मचाना शुरू कर दिया गया है. वे आते ही मोनालिसा और मनु पंजाबी पर भड़कते नजर आये थे.

नवीन शुरुआती दिनों में गुमसुम से रहते थे लेकिन धीरे-धीरे उनका आक्रामक रूप सामने आने लगा था. लोकेश और उनके बीच हुए टास्‍क के दौरान उन्‍होंने अपने अडियल रवैये से घरवालों को हैरान कर दिया था. हालांकि उन्‍होंने बाद में कहा था कि उन्‍हें किसी से दुश्‍मनी नहीं है बस टास्‍क जीतने के लिए उन्‍होंने ये सबकुछ किया.

कई बार वे टास्‍क के दौरान घरवालों पर उग्र होते नजर आये थे. इसीलिए दूसरे ही हफ्ते में ही उन्‍हें खलनायक का टैग मिल गया था. वीकेंड के वार के दौरान सलमान भी नवीन की आलोचना की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola