ePaper

करण के शो में ए‍कसाथ नजर आयेंगे रणवीर-रणबीर, खुलेंगे कई राज!

Updated at : 11 Nov 2016 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
करण के शो में ए‍कसाथ नजर आयेंगे रणवीर-रणबीर, खुलेंगे कई राज!

फिल्‍मकार करण जौहर का चर्चित टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ का पांचवा सीजन शुरू हो चुका है. शो के पहले एपिसोड में शाहरुख खान और आलिया भट्ट नजर आये थे. अब खबरें हैं कि शो में बॉलीवुड के दो यंग स्‍टार्स रणवीर सिंह और रणबीर कपूर नजर आनेवाले हैं. फैंस के लिए वाकई यह एपिसोड […]

विज्ञापन

फिल्‍मकार करण जौहर का चर्चित टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ का पांचवा सीजन शुरू हो चुका है. शो के पहले एपिसोड में शाहरुख खान और आलिया भट्ट नजर आये थे. अब खबरें हैं कि शो में बॉलीवुड के दो यंग स्‍टार्स रणवीर सिंह और रणबीर कपूर नजर आनेवाले हैं. फैंस के लिए वाकई यह एपिसोड शानदार होनेवाला है.

कहा तो यह भी जा रहा है कि इस एपिसोड में कई राज खुलनेवाले हैं जो चर्चा का विषय बन सकते हैं. दोनों पहली बार एकसाथ नजर आनेवाले हैं. दोनों के बीच एक कॉमन कनेक्‍शन भी है और वो है अभिनेत्री दीपिका पादुकोण. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि दोनों दीपिका को लेकर कौन से राज से पर्दा उठाते हैं.

रणबीर और दीपिका कई हिट फिल्‍में दे चुके हैं और दोनों का अफेयर लंबे समय तक सुर्खियों में रहा था. रणबीर से ब्रेकअप होने के बाद अब दीपिका रणवीर सिंह के साथ हैं. दोनों की जोड़ी ‘रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्‍तानी’ जैसी हिट फिल्‍में दे चुके हैं. जल्‍द ही दोनों ‘पद्मावती’ में फिर एकसाथ नजर आनेवाले हैं.

रणवीर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो रणवीर जल्‍द ही फिल्‍म ‘बेफिक्रे’ में नजर आनेवाले हैं. आदित्‍य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में रणवीर अभिनेत्री वाणी कपूर संग रोमांस करते दिखाई देंगे. वहीं रणबीर की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. जल्‍द ही वे अनुराग बसु की फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ में नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola