ePaper

श्रद्धा ने की फरहान अख्‍तर की तारीफ, कहा- गजब के व्यक्ति...

Updated at : 10 Nov 2016 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धा ने की फरहान अख्‍तर की तारीफ, कहा- गजब के व्यक्ति...

नयी दिल्ली: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि उनकी नजर अब आने वाली फिल्म ‘रॉक ऑन 2′ पर टिकी है, जिसमें उनके साथ प्रतिभाशाली फरहान अख्तर है. श्रद्धा का मानना है कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी इस कलाकार को अन्य लोगों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने के लिए जाना जाता है. श्रद्धा ने बताया, ‘उनके […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि उनकी नजर अब आने वाली फिल्म ‘रॉक ऑन 2′ पर टिकी है, जिसमें उनके साथ प्रतिभाशाली फरहान अख्तर है. श्रद्धा का मानना है कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी इस कलाकार को अन्य लोगों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने के लिए जाना जाता है.

श्रद्धा ने बताया, ‘उनके बहुमुखी प्रतिभावान होने के लिए मैं वास्तव में उनकी प्रशंसा करती हूं लेकिन इसके अलावा वह वास्तव में एक गजब के व्यक्ति हैं. जिसमें मेरा मानना है कि उनमें सभी गुण मौजूद है. वह हरेक कलाकार को अपने सर्वश्रेष्ठ क्षमता के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.’

उनका कहना है, ‘यह बहुत बडे दिल वाली बात है. वह बहुत ही निस्वार्थी है. और मैं सोचता हूं कि यह वास्तव में सोचने और काम करने का बहुत अच्छा तरीका है.’ श्रद्धा कपूर की आनेवाली फिल्म ‘रॉक ऑन 2′ है, जो 2008 की हिट फिल्म ‘रॉक ऑन’ का सीक्वल है.

इस फिल्म को लेकर श्रद्धा का कहना है, ‘मैं हमेशा किसी फिल्म के रिलीज होने से पहले घबराने लगती हूं और लोगों को यह लगेगा कि मैं फिल्म के उस बैंड में बिल्कुल फिट हो गई. मैं उम्मीद करती हूं कि लोग इस फिल्म और उसकी कहानी को पसंद करेंगे, जिसे हमलोगों ने बताने की कोशिश की है.’

यह अभिनेत्री हालांकि अब अपनी आनेवाली फिल्मों की ओर देख रही हैं, जिसमें ‘ओके जानू’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई’ शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola