ePaper

फिल्‍म की शूटिंग के दौरान पानी में डूब कर मरे दोनों अभिनेताओं के शव बरामद

Updated at : 10 Nov 2016 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
फिल्‍म की शूटिंग के दौरान पानी में डूब कर मरे दोनों अभिनेताओं के शव बरामद

बेंगलुरु: बीते सोमवार को कन्नड़ फिल्म ‘मस्तीगुड़ी’ की शूटिंग के दौरान स्‍टंट करते हुए दो अभिनेताओं की मौत हो गई थी. दोनों अभिनेताओं के शव बरामद कर लिये गये हैं. उदय का शव बुधवार को बरामद किया गया था, वहीं अनिल के शव को आज बरामद किया गया है. एनडीआरएफ की टीम हादसे के बाद […]

विज्ञापन

बेंगलुरु: बीते सोमवार को कन्नड़ फिल्म ‘मस्तीगुड़ी’ की शूटिंग के दौरान स्‍टंट करते हुए दो अभिनेताओं की मौत हो गई थी. दोनों अभिनेताओं के शव बरामद कर लिये गये हैं. उदय का शव बुधवार को बरामद किया गया था, वहीं अनिल के शव को आज बरामद किया गया है.

एनडीआरएफ की टीम हादसे के बाद से ही स्‍थानीय मछुआरों के साथ मिलकर टिपागोंडानाहल्ली लेक में दोनों के शव ढूंढ रही थी. जिन दो अभिनेताओं की मौत हुई वो फिल्म मस्तीगुड़ी में विलेन की भूमिका निभा रहे थे. फिल्म के क्रु मेंबर्स की मानें तो दोनों अच्छे तैराक थे उन्हें भरोसा था कि इसमें किसी तरह का हादसा नहीं होगा.

दरअसल बीते सोमवार को एक फिल्म के एक दृश्य के लिए उन्हें हेलीकॉप्टर से झील में कूदना था. झील में तीन अभिनेता कूदे लेकिन दो अभिनेताओं का कुछ पता नहीं चला. प्रशासन ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे है अभिनेता दूनिया विजय बच गये.

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे विजय तैर कर किनारे पहुंच गये लेकिन उदय और अनिल किनारे नहीं पहुंचे. पुलिस पूरे इलाके में बॉडी की तलाश कर रही थी, फिल्म के प्रोड्यूसर और डॉयरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

फिल्म की शूटिंग के दौरान सुरक्षा के इंतजाम नहीं किये गये थे. ना ही अभिनेताओं ने सेफ्टी जैकेट पहने थे और ना ही बचाव के लिए किसी ऐंबुलेंस को बुलाया गया था. एक नांव का इंतजाम किया गया था लेकिन वक्त रहते उन्हें बचाया नहीं जा सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola