ePaper

तो क्‍या इसलिए शाहरुख से नाराज हो गईं सोनम कपूर ?

Updated at : 10 Nov 2016 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
तो क्‍या इसलिए शाहरुख से नाराज हो गईं सोनम कपूर ?

अभिनेत्री सोनम कपूर इनदिनों शाहरुख खान से नाराज होने को लेकर चर्चा में हैं. कहा जा रहा है सोनम की नाराजगी की वजह उनकी फिल्‍म में काम करने का मौका ना मिलना है. शाहरुख जल्‍द ही आनंद एल रॉय की फिल्‍म में काम करने वाले हैं. वहीं फीमेल लीड की तलाश की जा रही है. […]

विज्ञापन

अभिनेत्री सोनम कपूर इनदिनों शाहरुख खान से नाराज होने को लेकर चर्चा में हैं. कहा जा रहा है सोनम की नाराजगी की वजह उनकी फिल्‍म में काम करने का मौका ना मिलना है. शाहरुख जल्‍द ही आनंद एल रॉय की फिल्‍म में काम करने वाले हैं. वहीं फीमेल लीड की तलाश की जा रही है.

फिल्‍म के लिए एक हीरोइन तो कैटरीना कैफ को माना जा रहा है, वहीं दूसरी एक्‍ट्रेस की तलाश जारी है. खबरों के अनुसार सोनम ने शाहरुख को मैसेज कर कहा कि वह उनके साथ काम करना चाहती हैं लेकिन शाहरुख की तरफ से कोई पॉजिटिव रिस्‍पांस नहीं आया. ऐसे में सोनम शाहरुख से नाराज हो गई हैं.

इससे पहले भी सोनम को लेकर खबरें आई थी कि शाहरुख उनके साथ काम ही नहीं करना चाहते हैं. पहले कई ऐसे मौके आ चुके हैं जब दोनों की ऑनस्‍क्रीन जोड़ी बन स‍कती थी लेकिन शाहरुख ने कभी भी उनके साथ काम करने को लेकर कोई दिलचस्‍पी नहीं दिखाई.

कहा तो यह भी जा रहा है कि सोनम, आनंद एल रॉय की फेवरेट एक्‍ट्रेस रही हैं और वे उन्‍हें अपनी अगली फिल्‍म में कास्‍ट भी करना चाहते हैं. सोनम की जेनेरेशन की एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और अनुष्‍का शर्मा किंग खान के साथ स्‍क्रीन साझा कर चुके हैं.

जल्‍द ही सोनम से जूनियर अभिनेत्री आलिया भट्ट भी शाहरुख खान के साथ ‘डियर जिंदगी’ में नजर आयेंगी. आलिया शाहरुख से काफी छोटी है लेकिन दोनों की जोड़ी को पर्दे पर पसंद किया जा रहा है. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि आनंद की इस फिल्‍म में शाहरुख के आपोजिट कौन सी अभिनेत्री नजर आती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola