500-1000 के नोट बंद, बोले बिग बी- तो इसलिए 2000 रुपये का नोट है पिंक!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर की मध्यरात्रि से 500 और 1000 के मौजूदा नोटों को बंद करने का ऐलान किया. नागरिकों को असुविधा न हो, इसके लिए 500 व 1000 के नोटों को बदलने के लिए कुछ शर्तों के साथ सुविधाएं भी दी गयी हैं. मोदी के इस कदम की कई लोग सराहना कर […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर की मध्यरात्रि से 500 और 1000 के मौजूदा नोटों को बंद करने का ऐलान किया. नागरिकों को असुविधा न हो, इसके लिए 500 व 1000 के नोटों को बदलने के लिए कुछ शर्तों के साथ सुविधाएं भी दी गयी हैं. मोदी के इस कदम की कई लोग सराहना कर रहे हैं. फिल्म अभिनेताओं ने भी पीएम मोदी के इस कदम की सराहना की है.
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने मोदी के इस कदम को सलाम किया है. उन्होंने ट्वीट किया,’ नरेंद्र मोदी जी को सलाम. मोदी जी के इस कदम से लग रहा है कि नये भारत का उदय हो रहा है. जय हिंद!!!’
Hats off @narendramodi ji. New india is born #JaiHind
— Rajinikanth (@rajinikanth) November 8, 2016
अजय देवगन इनदिनों अपनी फिल्म ‘शिवाय’ को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने मोदी के इस कदम को मास्टर स्ट्रोक बताया है. उन्होंने लिखा,’ 100 सोनार की, 1 लोहार की. ये मोदी जी का मास्टर स्ट्रोक है.’
100 सोनार की, 1 लोहार की।
Masterstroke @narendramodi— Ajay Devgn (@ajaydevgn) November 8, 2016
अमिताभ बच्चन ने मोदी जी के इस कदम को ‘पिंक’ इंपैक्ट बताया. उन्होंने ट्वीट किया,’ सरकार ने 2000 रुपये को जो नया नोट निकाला है, उसका रंग पिंक है. यह पिंक का प्रभाव है.’ अमिताभ की पिछली फिल्म पिंक थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी.
T 2435 – the new 2000 rs note is PINK in colour … the PINK effect ..!!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 8, 2016
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




