जानें, फरहान संग लिंकअप की खबरों पर क्या बोलीं श्रद्धा कपूर ?

पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर की लिंकअप की खबरें आ रही है. कुछ दिनों पहले फरहान ने इस मामले में सफाई दी थी, वहीं अब श्रद्धा ने इास बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि लिंकअप की खबरें हमेशा परेशान करती है. दोनों स्टार्स जल्द ही आगामी […]
पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर की लिंकअप की खबरें आ रही है. कुछ दिनों पहले फरहान ने इस मामले में सफाई दी थी, वहीं अब श्रद्धा ने इास बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि लिंकअप की खबरें हमेशा परेशान करती है. दोनों स्टार्स जल्द ही आगामी फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ में साथ नजर आनेवाले हैं. फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है.
श्रद्धा का कहना है कि,’ लिंकअप की खबरें हमेशा मुझे परेशान करती है. खासतौर पर यह किसी एक्टर के लिए बहुत ही अनुचित है, जब आप एकसाथ काम करते हैं और साथ ही इंटरव्यू भी देते हैं.’ पिछले काफी दिनों से ऐसी खबरें थी कि फरहान और श्रद्धा के बीच कथित रूप से नजदीकियां बढ़ गई है.
उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है, लेकिन बात लिंकअप की हो रही है, उनके मेहनत की नहीं. 29 वर्षीया ‘आशिकी 2′ अभिनेत्री ने कहा कि एक कलाकार के अफवाहों के बजाय उसके काम पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. मैं बस यही कहना चाहती हूं कि मैं सिंगल हूं और सिर्फ अपनी फिल्मों के साथ रोमांस करना चाहूंगी.’
‘रॉक ऑन 2’ में फरहान और श्रद्धा के अलावा इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई, शशांक अरोड़ा, पूरब कोहली भी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में श्रद्धा एक बार फिर गाती हुई नजर आयेंगी. फिल्म 11 नवंबर को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




