20 नवंबर को गीता फोगट की शादी में शामिल होंगे आमिर खान

अभिनेता आमिर खान आगामी 20 नवंबर को रेसलर गीता फोगट की शादी में शामिल होंगे. आमिर की फिल्म ‘दंगल’ फोगट परिवार से ही प्रेरित हैं. फिल्म में वे हरियाणा के रेसलर महावीर सिंह फोगट का किरदार निभा रहे हैं. इस परिवार का रेसलिंग की दुनियां में काफी योगदान रहा है. शादी में ‘दंगल’ की अभिनेत्री […]
अभिनेता आमिर खान आगामी 20 नवंबर को रेसलर गीता फोगट की शादी में शामिल होंगे. आमिर की फिल्म ‘दंगल’ फोगट परिवार से ही प्रेरित हैं. फिल्म में वे हरियाणा के रेसलर महावीर सिंह फोगट का किरदार निभा रहे हैं. इस परिवार का रेसलिंग की दुनियां में काफी योगदान रहा है. शादी में ‘दंगल’ की अभिनेत्री और डायरेक्टर नीतेश तिवारी भी शामिल होनेवाले हैं.
गीता की शादी रेसलर पवन कुमार से हो रही है. ‘दंगल’ की शूटिंग के दौरान आमिर फोगट परिवार के बेहद करीब आ गये. ऐसे में उन्हें जब इस शादी में आने का न्योता मिला तो उन्होंने अपने सारे काम टाल दिये और इस शादी में शामिल होने का फैसला किया है. वहीं 27 वर्षीय गोल्ड मेडालिस्ट गीता इस बात से बेहद खुश है कि उनकी शादी में आमिर खान मौजूद होंगे.
वहीं गीता के पिता महावीर फोगट ने एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान बताया,’ मैंने आमिर जी (आमिर खान) से बुधवार को बात की थी. वो फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी के साथ इस शादी में शामिल होंगे. शादी की तैशरी बहुत अच्छी चल रही है. संगीत और मेहंदी की रस्म 19 नवंबर को है.’ शादी चरखी दादरी में होगी जो उनके घर बिलाली से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




