ePaper

दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा, कहां और किसके संग मनायेंगी दिवाली

Updated at : 28 Oct 2016 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा, कहां और किसके संग मनायेंगी दिवाली

मुंबई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले काफी दिनों से अपने बॉलीवुड-हॉलीवुड प्रोजेक्‍ट्स को लेकर बिजी थी, लेकिन दिवाली के खास मौके पर वो अपने घर बैंगलोर जानेवाली हैं. जहां वे अपने पापा प्रकाश पादुकोण, मां उज्‍जवला और बहन अनीशा के साथ दिवाली का त्‍योहार मनायेंगी और ज्‍यादा से ज्‍यादा वक्‍त अपने फैमिली को देंगी. दीपिका इस […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले काफी दिनों से अपने बॉलीवुड-हॉलीवुड प्रोजेक्‍ट्स को लेकर बिजी थी, लेकिन दिवाली के खास मौके पर वो अपने घर बैंगलोर जानेवाली हैं. जहां वे अपने पापा प्रकाश पादुकोण, मां उज्‍जवला और बहन अनीशा के साथ दिवाली का त्‍योहार मनायेंगी और ज्‍यादा से ज्‍यादा वक्‍त अपने फैमिली को देंगी.

दीपिका इस पूरे साल अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्‍म ‘xXx: Return of Xander Cage’ की शूटिंग के लिए टोरंटो और कनाडा का दौरा किया. फिल्‍म में हॉलीवुड स्‍टार विन डीजल भी मुख्‍य भूमिका में हैं. इस फिल्‍म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, इसलिए दीपिका ने फैसला किया है कि वो काम से थोड़ा ब्रेक लेकर फैमिली के साथ वक्‍त बिताने वाली हैं.

इसके बाद वे जल्‍द ही संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ की शूटिंग शुरू करेंगी. सूत्रों के अनुसार,’ दीपिका अगले हफ्ते से ‘पद्मावती’ की शूटिंग शुरू करेंगी. इस दौरान वे बहुत ज्‍यादा बिजी रहेनवाली हैं. उनके पास यही एक वीकेंड है अपने फैमिली के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड करने के लिए. इसलिए उन्‍होंने परिवारवालों के साथ दिवाली मनाने का फैसला किया हैं.’

वहीं जब दीपिका से दिवाली सेलिब्रेशन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘दिवाली प्रकाश, उत्साह और खुशियों का त्योहार है. यह त्योहार उनके लिए हमेशा से ही मेरे लिए खास रहा है. मैंने फैसला किया है कि दिवाली का त्योहार अपनी फैमिली के साथ बेंगलुरु में मनाऊंगी. फिर मैं ‘पद्मावती’ की शूटिंग में व्यस्त हो जाऊंगी और मेरे पास बिल्कुल भी समय नहीं बचेगा.’

बता दें कि ‘पद्मावती’ में दीपिका के अलावा रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. भंसाली इस फिल्‍म में फिर एकबार फिर रणवीर और दीपिका को लेकर काम कर रहे हैं. इससे पहले उन्‍होंने दोनों स्‍टार्स के साथ ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में काम काम कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola