ePaper

रणवीर संग ब्रेकअप को लेकर दीपिका ने तोड़ी चुप्‍पी, जानें क्‍या कहा ?

Updated at : 27 Oct 2016 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
रणवीर संग ब्रेकअप को लेकर दीपिका ने तोड़ी चुप्‍पी, जानें क्‍या कहा ?

कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें थीं कि अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का ब्रेकअप होने जा रहा है. इस रिश्‍ते के टूटने को लेकर कई वजहें भी बताई गई थी. लेकिन अब दीपिका ने इन खबरों को लेकर अपनी चुप्‍पी तोड़ दी है. रणवीर-दीपिका जल्‍द ही संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ में […]

विज्ञापन

कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें थीं कि अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का ब्रेकअप होने जा रहा है. इस रिश्‍ते के टूटने को लेकर कई वजहें भी बताई गई थी. लेकिन अब दीपिका ने इन खबरों को लेकर अपनी चुप्‍पी तोड़ दी है. रणवीर-दीपिका जल्‍द ही संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ में साथ नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म में शाहिद कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

रणवीर-दीपिका पिछले लगभग 3 सालों से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने कभी इस रिश्‍ते के बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा. हालांकि एक अवार्ड फंक्‍शन में रणवीर अपने प्‍यार का इजहार करते नजर आये थे. लेकिन दीपिका ने कभी कुछ ऐसा नहीं किया. इस साल यह भी सुनने को मिला कि दोनों ने परिवारवालों की मौजूदगी में सगाई कर ली है और जल्‍द ही शादी के बंधन में बंध जायेंगे.

इसी बीच दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई. लेकिन हाल ही में एक इंटरव्‍यू में दीपिका ने ऐसी खबरों पर विराम लगा दिया है. दीपिका ने कहा,’ मैं ऐसा कुछ करने नहीं जा रही हूं. मैं इन खबरों से बखूबी वाकिफ हूं कि इस बारे में कितना और क्‍या कहना है. आप वही कर सकते हैं जो कंट्रोल में होता है. आप जब इस इंडस्‍ट्री में होते हैं तो कुछ चीजें आपको मिलती है. इस इंडस्‍ट्री में रहने के फायदे भी हैं नुकसान भी.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ ब्रेकअप और लिंकअप की खबरें भी कुछ ऐसी ही हैं जिनका इंडस्ट्री में रहते हुए सामना करना पड़ता है. हमें अपने करियर के दौरान एक कलाकार होने के नाते सफलता और खूब प्‍यार मिलता है, जिनके सामने ऐसी निगेटिव बातें मायने नहीं रखती हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola