सलमान के बॉडीगार्ड शेरा पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया

Updated at : 26 Oct 2016 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान के बॉडीगार्ड शेरा पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया

मुंबई: मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को हिरासत में ले लिया है. शेरा पर मारपीट करने और बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप लगा है. शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि शेरा ने उसके गर्दन की हड्डी तोड़ी है. वहीं पुलिस शेरा से पूछताछ करने के उनके घर पहुंची थी […]

विज्ञापन

मुंबई: मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को हिरासत में ले लिया है. शेरा पर मारपीट करने और बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप लगा है. शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि शेरा ने उसके गर्दन की हड्डी तोड़ी है. वहीं पुलिस शेरा से पूछताछ करने के उनके घर पहुंची थी जहां उन्‍हें हिरासत में ले लिया गया है.

मामला मुंबई के उपनगरीय इलाके अंधेरी स्थित डीएन नगर पुलिस स्‍टेशन में दर्ज की गई है. शेरा पर आईपीसी की धारा 323 और 326 के तहत मामला दर्ज किया गया है. घटना देर रात ढाई बजे की बताई जा रही हैं. वहीं शेरा का कहना है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है.

बता दें कि शेरा उर्फ गुरमीत सिंह जॉली पिछले 18 सालों से सलमान की बॉडीगार्ड हैं. वे सलमान के साथ तकरीबन हर कार्यक्रम में मौजूद होते हैं. सलमाने ने अपनी सुपरहिट फिल्‍म ‘बॉडीगार्ड’ शेरा को स‍मर्पित किया था. खबरों की मानें तो सलमान जल्‍द ही शेरा के बेटे को बॉलीवुड में लॉन्‍च करनेवाले हैं. शेरा सलमान के बेहद करीब हैं और वे उन्‍हें अपना फैमिली मेंबर मानते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola