ePaper

हैप्‍पी बर्थडे ''मस्‍त मस्‍त'' गर्ल रवीना टंडन, जानें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्‍प बातें...

Updated at : 26 Oct 2016 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
हैप्‍पी बर्थडे ''मस्‍त मस्‍त'' गर्ल रवीना टंडन, जानें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्‍प बातें...

‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री रवीना टंडन का आज 39वां जन्मदिन है. अपनी खूबसूरती और चुलबुलेपन से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली रवीना का जन्‍म 26 अक्टूबर 1974 को हुआ था. रवीना अपने लव-अफेयर की चर्चा भी जोरों पर रही थी. करियर की शुरूआत में रवीना टंडन, अजय देवगन […]

विज्ञापन

‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री रवीना टंडन का आज 39वां जन्मदिन है. अपनी खूबसूरती और चुलबुलेपन से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली रवीना का जन्‍म 26 अक्टूबर 1974 को हुआ था. रवीना अपने लव-अफेयर की चर्चा भी जोरों पर रही थी. करियर की शुरूआत में रवीना टंडन, अजय देवगन के प्यार में पागल थीं लेकिन करिश्मा कपूर के कारण रवीना और अजय देवगन का प्यार परवान नहीं चढ़ पाया हालांकि रवीना-अजय ने ‘दिलवाले’ जैसी सिल्वर जुबली फिल्म दी थी.

इसके बाद रवीना की जिंदगी में अक्षय कुमार की इंट्री हुई. अक्षय के साथ रवीना ने पर्दे पर जमकर रोमांस किया. वहीं दोनों के अफेयर की चर्चा रीयल लाईफ में भी होने लगी. कहा तो यह भी जा रहा था कि दोनों शादी करने वाले थे लेकिन बाद में किसी तीसरे के कारण यह रिश्ता टूट गया. वो तीसरा इंसान शिल्पा शेट्टी थीं. वैसे रवीना ने कभी अजय देवगन और अक्षय कुमार को लेकर पब्लिक प्लेटफार्म पर कोई खुलासा नहीं किया.

बॉलीवुड में तो रवीना को देर से सफलता मिली लेकिन कोई अवार्ड नहीं मिला लेकिन अचानक से कल्पना लाजिमी की ऑफ बीट फिल्म ‘दमन’ के लिए सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल अवार्ड जीतकर उन्होंने सबको चौंका दिया. हालांकि लोगों को उनका अवार्ड पाना पच नहीं रहा था. कई लोगों ने रवीना ने आरोप भी लगाया था कि उन्होंने ज्‍यूरी को पैसे दिये थे. लेकिन रवीना ने सारी बातों खंडन करके सबको चुप करा दिया.

रवीना ने 22 फरवरी 2004 को फिल्ममेकर अनिल थंडानी से शादी कर ली थी. रवीना की पहली लेकिन अनिल की यह दूसरी शादी थी. दोनों के दो बच्‍चे हैं बेटी राशा और बेटा रणबीर. इसके अलावा शादी से पहले ही उन्‍होंने दो बेटियों को गोद भी लिया था. इस तरह रवीना इस समय चार बच्चों का मां है.

रवीना ने ‘दिलवाले’, ‘मोहरा’, ‘पत्‍थर के फूल’, ‘सत्‍ता’, ‘लाडला’, ‘जिद्दी’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’, ‘दूल्हे राजा’, ‘परदेसी बाबू’ जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय करके वाहवाही बटोरी. रवीना की जोड़ी अजय देवगन, अक्षय कुमार, सनी देओल और गोविंदा के साथ पर्दे पर खूब सराही गई. फिलहाल रवीना के आगामी किसी नये प्रोजेक्‍ट से जुड़ने की कोई जानकारी नहीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola