ePaper

‘रॉक ऑन-2'' के लिए गाना सपने के सच होने जैसा: श्रद्धा कपूर

Updated at : 25 Oct 2016 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
‘रॉक ऑन-2'' के लिए गाना सपने के सच होने जैसा: श्रद्धा कपूर

मुंबई: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. फिल्‍म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. श्रद्धा का कहना है कि ‘रॉक ऑन-2′ में काम करना सपने के सच होने जैसा है और इस म्यूजिकल ड्रामा फिल्म में अपना गाना गाना तो सोने पर सुहागा की तरह हो गया. रॉक ऑन […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. फिल्‍म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. श्रद्धा का कहना है कि ‘रॉक ऑन-2′ में काम करना सपने के सच होने जैसा है और इस म्यूजिकल ड्रामा फिल्म में अपना गाना गाना तो सोने पर सुहागा की तरह हो गया.

रॉक ऑन के दूसरे संस्करण ‘रॉक ऑन-2′ में 29 वर्षीया श्रद्धा एक सिंगर की भूमिका अदा करेंगी. अभिनेत्री ने कहा कि 2008 में आयी फिल्म रॉक ऑन उनकी पसंदीदा फिल्मों में है और इस फिल्म के दूसरे संस्करण में काम करने को लेकर वह खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं.

फिल्म का ट्रेलर जारी होने के मौके पर श्रद्धा ने कहा, ‘मैं गाना सीख रही हूं. मुझे यह पसंद हैं. कलाकारों को आम तौर पर फिल्म में गाना गाने का मौका नहीं मिलता है और मुझे इस फिल्म में गाने का मौका मिला है, जिसके लिए मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं.’

उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री ने बॉलीवुड के लिए कुछ गाने गाये हैं. उन्होंने कहा कि ‘रॉक ऑन-2′ के लिए रॉक म्युजिक में गाना काफी चुनातीपूर्ण था. एक गायक के तौर पर रॉक म्यूजिक नये पीढी का संगीत है और यह काफी चुनौतीपूर्ण है. लेकिन चूंकि मुझे इस प्रकार का संगीत पसंद है, तो यह मेरे लिए विशेष बन गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola