ePaper

अलग होने की खबरों के बीच एकसाथ दिखे अरबाज-मलाइका, फैमिली संग किया डिनर

Updated at : 20 Oct 2016 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
अलग होने की खबरों के बीच एकसाथ दिखे अरबाज-मलाइका, फैमिली संग किया डिनर

मुंबई: बॉलीवुड के प्रोड्यूसर-एक्‍टर अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने अलग होने का फैसला कर लिया है. यह बात जगजाहिर है कि दोनों अलग रह रहे हैं. इसी बीच करवा चौथ के मौके पर दोनों को एकसाथ देखा गया. दोनों का एकसाथ डिनर करना कई सवाल खड़े कर रहा है. क्‍या दोनों के एक होने […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड के प्रोड्यूसर-एक्‍टर अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने अलग होने का फैसला कर लिया है. यह बात जगजाहिर है कि दोनों अलग रह रहे हैं. इसी बीच करवा चौथ के मौके पर दोनों को एकसाथ देखा गया. दोनों का एकसाथ डिनर करना कई सवाल खड़े कर रहा है. क्‍या दोनों के एक होने की उम्‍मीद है ?

बीते कल करवा चौथ के दिन अरबाज और मलाइका को परिवार के सदस्‍यों के साथ बांद्रा के एक रेस्‍टोरेंट में डिनर करते देखा गया. मलाइका के साथ उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी मौजूद थीं. डिनर के अरबाज-मलाइका अपनी-अपनी गाडियों से निकल गये. सवाल यह उठता है कि अगर दोनों की राहें जुदा हो गईं हैं तो करवा चौथ के मौके पर दोनों एकसाथ क्‍यों थे ?

क्‍या अब भी दोनों के रिश्‍ते के बीच कुछ बाकी है? कुछ दिनों पहले अरबाज ने अपने एक बयान में अलग होने की पुष्टि करते हुए कहा था,’ आज की तारीख में हमदोनों एकसाथ नहीं हैं. हम अलग हो चुके हैं और अभी बस इतना ही है.’ दोनों के अलग होने का कोई ठोस कारण तो सामने नहीं आया है लेकिन हाल ही में मलाइका ने भी इस बात को माना था दोनों एकदूसरे से अलग हो रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola