बिपाशा बसु और प्रीति ने कुछ ऐसा मनाया अपना पहला करवा चौथ, देखें तस्वीरें

मुंबई: करवा चौथ का व्रत हर महिला के लिए खास होता है और भला इस त्योहार में बॉलीवुड अभिनेत्रियां कैसे पीछे रह सकती हैं. अभिनेत्री बिपाशा बसु और प्रीति जिंटा के लिए यह पर्व बेहद खास है क्योंकि इसी साल दोनों ने शादी की थी और दोनों का यह पहला करवा चौथ था. दोनों की […]
मुंबई: करवा चौथ का व्रत हर महिला के लिए खास होता है और भला इस त्योहार में बॉलीवुड अभिनेत्रियां कैसे पीछे रह सकती हैं. अभिनेत्री बिपाशा बसु और प्रीति जिंटा के लिए यह पर्व बेहद खास है क्योंकि इसी साल दोनों ने शादी की थी और दोनों का यह पहला करवा चौथ था. दोनों की कई तस्वीरें सामने आई है.
https://www.instagram.com/p/BLv-9ttBKQE/
बिपाशा करवा चौथ के मौके पर बेहद खूबसूरत लग रही थी. उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपनी और अपने हैंडसम पति करण सिंह ग्रोवर की तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने लाल रंग का सूट के साथ मैचिंग चूडियां पहनी है. उनका हेयरस्टाइल भी खूबसूरत लग रहा है.
https://www.instagram.com/p/BLvqYu8hVcr/
बिपाशा करन ने इसी साल 30 अप्रैल को शादी की थी. दोनों ने वर्ष 2015 में फिल्म ‘अलोन’ में काम किया था. करन की यह डेब्यू फिल्म थी. इसके बाद दोनों की खबरें आई. बिपाशा ने करन संग शादी करने का फैसला कर सबको चौंका दिया था.
https://www.instagram.com/p/BLwBVMLgjna/
बिपाशा के अलावा प्रीति जिंटा ने भी करवा चौथ की कुछ तस्वीरें शेयर की है. हालांकि फोटोज में उनके पति जीन गुडइनफ नजर नहीं आ रहे हैं. तस्वीरों में प्रीति के हाथों में लगा नेलपेंट और फेस नजर आ रहा है.
प्रीति ने इसी साल 29 फरवरी को बिजनेसमैन जीन गुडइनफ के साथ लॉस एजिलिंस में शादी कर ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




