‘फोर्स-2'' में एक्शन का डबल डोज, जॉन-सोनाक्षी करेंगे फैंस को हैरान

अभिनेता जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म ‘फोर्स-2’ जल्द ही रिलीज होनेवाली है. फिल्म में एकबार फिर वे खतरनाक एक्शन करते दिखेंगे. फिल्म में उनका साथ देंगी सोनाक्षी सिन्हा जो अपनी पिछली फिल्म ‘अकीरा’ में दमदार एक्शन का कमाल दिखा चुकी हैं. यह वर्ष 2011 की फिल्म ‘फोर्स’ की सीक्वल है. बॉलीवुड में ऐसा पहली बार […]
अभिनेता जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म ‘फोर्स-2’ जल्द ही रिलीज होनेवाली है. फिल्म में एकबार फिर वे खतरनाक एक्शन करते दिखेंगे. फिल्म में उनका साथ देंगी सोनाक्षी सिन्हा जो अपनी पिछली फिल्म ‘अकीरा’ में दमदार एक्शन का कमाल दिखा चुकी हैं. यह वर्ष 2011 की फिल्म ‘फोर्स’ की सीक्वल है.
बॉलीवुड में ऐसा पहली बार होगा जब एक ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस लीड रोल में होंगे जो पहले ही अपने एक्शन को लेकर चर्चा में हैं. जॉन तो पहले ही अपने एक्शन सीन्स को लेकर सुर्खियों में रहते आये हैं, वहीं सोनाक्षी ने अपने किरदारों के साथ एक्सपेरीमेंट करते हुए ‘अकीरा’ में काम किया. इस फिल्म में उनके दमदार एक्शन को दर्शकों नें बेहद पसंद किया.
हाल ही में फिल्म को प्रमोट करने कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे जॉन ने खुलासा किया था कि सोनाक्षी ने फिल्म में एक हीरोइन नहीं बल्कि एक हीरो का किरदार निभाया है जो दुश्मनों से दो-दो हाथ करती नजर आयेंगी. सोनाक्षी ने खुद को एक्शन सीन्स के लिए तैयार करने में कड़ी मेहनत की है.
बता दें कि ‘फोर्स-2’ में दर्शकों को हैरान करनेवाले कई सीन है. फिल्म के निर्देशन अभिनव देव में भी फिल्म को एक्शन से भरपूर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है. फिल्म 18 नवंबर को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




