ePaper

OMG! बचपन में ऐसी दिखतीं थीं कंट्रोवर्सी गर्ल पूनम पांडे

Updated at : 11 Oct 2016 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
OMG! बचपन में ऐसी दिखतीं थीं कंट्रोवर्सी गर्ल पूनम पांडे

मुंबई : वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के जीतने पर न्यूड होने की बात कहकर पहली बार सुर्खियों में आईं अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे बचपन में काफी क्यूट दिखतीं थी. ‘जी हां’ यह बात उन्होंने खुद ट्विटर पर शेयर की है. उन्होंने आज सोशल मीडिया पर अपने बचपन की तस्वीर पोस्ट की है. इस […]

विज्ञापन

मुंबई : वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के जीतने पर न्यूड होने की बात कहकर पहली बार सुर्खियों में आईं अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे बचपन में काफी क्यूट दिखतीं थी. ‘जी हां’ यह बात उन्होंने खुद ट्विटर पर शेयर की है. उन्होंने आज सोशल मीडिया पर अपने बचपन की तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में वह एक बुलेट पर बैठी हुई नजर आ रहीं हैं.

इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि Childhood Pic!! lol…. तस्वीर में वह दो चोटी में दिख रहीं हैं और फ्रॉक पहने नजर आ रहीं हैं…

आपको बता दें कि कंट्रोवर्सी गर्ल पूनम पांडेय की फिल्म ‘द वीकएंड’ पिछले महीने ही रिलीज हुई थी हालांकि फिल्‍म कुछ कमाल नहीं कर सकी. इस फिल्म को लेकर बातचीत के क्रम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी जिसमें पूनम ने अपने करियर के संबंध में कई खुलासे किए थे. पूनम ने बताया कि शुरुआत में लाइम लाइट में आने के लिए मैं कंट्रोवर्सी किया करती थी.

गौरतलब है कि मॉडल एक्ट्रेस पूनम पांडेय हिंदी के साथ-साथ तेलुगु सिनेमा भी कर चुकी हैं. पूनम ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी. उन्होंने ग्लैडरैग्स मैनहंट और मेगामॉडल हंट 2010 की टॉप नौ कंटेस्टेंट में अपना नाम शामिल करवा था.

https://twitter.com/iPoonampandey/status/785716808087109633

साल 2011 में उन्होंने 29 कैलेंडर्स के लिए फोटो शूट किया था. इसके बाद 2012 में किंगफिशर कैलेंडर का हिस्सा बनने का पूनम को मौका मिला था. साल 2013 में पूनम को फिल्म नशा में लीड रोल करने का मौका मिला. खबर है कि पूनम ने इस फिल्म के सीक्वल को भी साइन किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola