ePaper

बोलीं राधिका आप्टे, रजनीकांत से बडा कोई दूसरा स्टार नहीं

Updated at : 11 Oct 2016 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
बोलीं राधिका आप्टे, रजनीकांत से बडा कोई दूसरा स्टार नहीं

बेंगलुरु : अभिनेत्री राधिका आप्टे का मानना है कि फिल्म जगत में रजनीकांत से बडा कोई दूसरा स्टार नहीं है. अभिनेत्री का कहना है कि अभिनेता ने उनसे कबाली की शूटिंग के दौरान अंग्रेजी और मराठी में बातचीत की, जिससे मराठी नहीं जानने के कारण उन्हें कोई समस्या नहीं हुई. अभिनेत्री ने यहां स्वास्थ्य संबधी […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : अभिनेत्री राधिका आप्टे का मानना है कि फिल्म जगत में रजनीकांत से बडा कोई दूसरा स्टार नहीं है. अभिनेत्री का कहना है कि अभिनेता ने उनसे कबाली की शूटिंग के दौरान अंग्रेजी और मराठी में बातचीत की, जिससे मराठी नहीं जानने के कारण उन्हें कोई समस्या नहीं हुई.

अभिनेत्री ने यहां स्वास्थ्य संबधी एक मोबाइल एप्प अमेगो लांच करने के दौरान कहा, ‘‘रजनीकांत से बडा कोई दूसरा अभिनेता नहीं है क्योंकि वह बहुत ही विनम्र और सरल हैं. उनकी खास बात यह है कि वह काफी मेहनती और ईमानदार व्यक्ति हैं. रजनी सर के साथ काम करने के दौरान उनके मेहनत को देखने का अनुभव काफी अच्छा रहा.

जब अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या वह अभिनेता से मराठी में बात करती थीं. राधिका को तमिल नहीं आती है. इस सवाल पर अभिनेत्री का कहना था कि उन्होंने अभिनेता को शूटिंग के दौरान अपना परिचय मराठी में दिया था और वह उनसे अंग्रेजी में बातचीत करती थीं.

31 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ हम अंग्रेजी में बातचीत करते थे, जब मैंने अभिनेता से पूछा कि वो मराठी जानते हैं या नहीं तो उन्होंने मुझसे मराठी में बात की, मुझे उनसे मराठी में बात करके काफी खुशी हुई. रजनीकांत की मातृभाषा मराठी है और उनका जन्म एक मराठी परिवार में हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola