किसी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम नहीं करूंगा : अजय देवगन
मुंबई : अभिनेता अजय देवगन ने भारत में काम करने वाले पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध का समर्थन करते हुए कहा है कि हाल फिलहाल वह पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे. 47 वर्षीय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ और करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ इस माह बाद में साथ..साथ रिलीज होगी. करण की […]
मुंबई : अभिनेता अजय देवगन ने भारत में काम करने वाले पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध का समर्थन करते हुए कहा है कि हाल फिलहाल वह पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे. 47 वर्षीय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ और करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ इस माह बाद में साथ..साथ रिलीज होगी. करण की फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान की विशेष भूमिका है.
अजय देवगन ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान में अपनी फिल्म की रिलीज के बारे में चिंता नहीं है. उन्होंने कहा ‘‘यह समय देश के साथ खडे होने का है.” पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा ‘‘हाल फिलहाल तो नहीं.मैं इस बारे में बिल्कुल स्पष्ट हूं क्योंकि आप सबसे पहले भारतीय हैं. यदि मेरी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं होती है तो मुझे इसकी परवाह नहीं है. उनके कलाकार अपने देश के साथ खडे हैं. वह यहां कमाते हैं लेकिन अपने देश का साथ देते हैं. हमें उनसे सीखना चाहिए.” महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने उरी हमले के मद्देनजर पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोडने का अल्टीमेटम देते हुए बॉलीवुड में उनके काम करने पर प्रतिबंध की बात की है. पार्टी ने ‘‘ऐ दिल है मुश्किल” और माहिरा अभिनीत ‘‘रईस” की रिलीज रोकने की धमकी भी दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










