रणवीर सिंह को नहीं लगता इस बात से डर ?

मुंबई: अपने अजीबोगरीब फैशन स्टाइल और जोश के लिए जाने जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि वह कभी भी इस भय में नहीं जीते कि ‘लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे.’ आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ के अभिनेता ने कहा कि उनके जीवन जीने की सोच है कि वह खुद को नहीं रोकते और […]
मुंबई: अपने अजीबोगरीब फैशन स्टाइल और जोश के लिए जाने जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि वह कभी भी इस भय में नहीं जीते कि ‘लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे.’ आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ के अभिनेता ने कहा कि उनके जीवन जीने की सोच है कि वह खुद को नहीं रोकते और हर वह चीज करते हैं जिससे उन्हें खुशी मिलती है.
उन्होंने कहा, ‘मैं कभी भी खुद को नहीं रोकता. मैं सोच समझकर चीजें करने में विश्वास नहीं रखता. मैं इस भय के साथ नहीं जीता कि लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे, या उनका नतीजा क्या होगा. मैं हर दिन के हिसाब से अपनी जिंदगी जीता हूं और वहीं करता हूं जिससे मुझे खुशी मिलती है.’
अभिनेता ने कहा कि उन्हें पता कि लोग उन्हें अलग अलग विशेषण देते हैं लेकिन इसका उनपर असर नहीं पडता. रणवीर ने कहा, ‘खुद को ना रोकने का मतलब है कि अपने दिल की सुनें, वहीं करें जिसे लेकर आपमें जुनून है. भय के साये में ना जिएं. वहीं करें जो आप करना चाहते हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




