तो इस दिन रिलीज होगा ‘रईस'' का ट्रेलर, शाहरुख ने चुना ये खास दिन

Updated at : 06 Oct 2016 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
तो इस दिन रिलीज होगा ‘रईस'' का ट्रेलर, शाहरुख ने चुना ये खास दिन

ज्‍यादातर ऐसा होता है कि प्रोड्यूसर्स अपनी फिल्‍म के ट्रेलर को किसी बड़ी फिल्‍म के साथ जारी करने की फिराक में रहते हैं, वहीं शाहरुख ने कुछ हटकर करने का फैसला किया है. बॉलीवुड के सुपरस्‍टार अपनी आगामी फिल्‍म ‘रईस’ का ट्रेलर 2 नवंबर को यानी अपने बर्थडे के मौके पर रिलीज करनेवाले हैं. हर […]

विज्ञापन

ज्‍यादातर ऐसा होता है कि प्रोड्यूसर्स अपनी फिल्‍म के ट्रेलर को किसी बड़ी फिल्‍म के साथ जारी करने की फिराक में रहते हैं, वहीं शाहरुख ने कुछ हटकर करने का फैसला किया है. बॉलीवुड के सुपरस्‍टार अपनी आगामी फिल्‍म ‘रईस’ का ट्रेलर 2 नवंबर को यानी अपने बर्थडे के मौके पर रिलीज करनेवाले हैं.

हर साल की तरह इस साल भी शाहरुख बांद्रा स्थित अपने बंगले ‘मन्‍नत’ में अपना बर्थडे सेलीब्रेट करनेवाले हैं. लेकिन इस बार उनकी खुशी दोगुनी होनेवाली है क्‍योंकि बर्थडे के साथ-साथ ‘रईस’ का ट्रेलर भी रिलीज होनेवाला है.

वहीं फिल्‍म के ट्रेलर में पाकिस्‍तानी अभिनेत्री माहिरा खान नजर नहीं आयेंगी. बता दें कि ‘रईस’ की टक्‍कर बॉक्‍स ऑफिस पर रितिक रोशन की आगामी फिल्‍म ‘काबिल’ से होनेवाली है. दोनों ही फिल्‍में अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होनेवाली है. ‘काबिल’ में रितिक अभिनेत्री यामी गौतम संग रोमांस करनेवाले हैं.

एक ओर शाहरुख जहां ‘रईस’ का ट्रेलर अपने जन्‍मदिन के मौके पर रिलीज करेंगे, वहीं ‘काबिल’ का ट्रेलर ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और ‘शिवाय’ के साथ दीवाली के मौके पर रिलीज करेंगे. बता दें कि ‘रईस’ को राहुल ढोलकिया ने डायरेक्‍ट किया है. फिल्‍म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola