हर्षवर्धन का खुलासा, ‘मिर्जिया'' नहीं इस फिल्‍म से हुई उनकी पहली कमाई

Updated:
विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता हर्षवर्धन कपूर का कहना है कि उन्हें पहला मेहनताना ‘भावेश जोशी’ के लिए मिला, न कि उनकी पहली फिल्म ‘मिर्जिया’ के लिए. हर्षवर्धन बॉलीवुड में राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित फिल्म ‘मिर्जिया’ के जरिये दस्तक दे रहे हैं. हर्षवर्धन ने बताया, ‘ मेरी पहली कमाई ‘भावेश जोशी’ के लिए हुई. मुझे ‘मिर्ज्या’ के लिए […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता हर्षवर्धन कपूर का कहना है कि उन्हें पहला मेहनताना ‘भावेश जोशी’ के लिए मिला, न कि उनकी पहली फिल्म ‘मिर्जिया’ के लिए. हर्षवर्धन बॉलीवुड में राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित फिल्म ‘मिर्जिया’ के जरिये दस्तक दे रहे हैं.

हर्षवर्धन ने बताया, ‘ मेरी पहली कमाई ‘भावेश जोशी’ के लिए हुई. मुझे ‘मिर्ज्या’ के लिए अभी तक कुछ नहीं मिला है. मैं स्क्रीन पर खुद को देखकर सहज महसूस कर रहा है. चाहे वह ट्रेलर हो या मेरा पहला पोस्टर या मैगजीन कवर. मैं एक फिल्मी परिवार में पला-बढा हूं इसलिए मैंने बचपन से इन सब चीजों को देखा है.’

‘मिर्जिया’ पर काम शुरु करने से पहले हर्षवर्धन ने अपनी भूमिका के लिए तैयारी में डेढ साल काम किया और 25 वर्षीय इस अभिनेता के लिए यह प्रक्रिया उत्साहजनक और निराशाजनक दोनों तरह की रही.

उन्होंने कहा, ‘मैं तब तक कोई काम नहीं करता जब तक कि उसे करने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं होता. मैं कोई भी काम तीन साल तक कर सकता हूं. मुझमें बहुत धैर्य है. तैयारी के बिना वह नहीं हो पाता जो मैंने फिल्म में किया है.’ फिल्म में सैयामी खेर हेरोइन की भूमिका में है. फिल्म 7 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola