पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान दूसरी बार बने पिता, घर आई नन्ही परी
भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के कारण सुर्खियों में आनेवाले अभिनेता फवाद खान दूसरी बार पिता बन गये हैं. फवाद की पत्नी सदफ ने मंगलवार को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. खबरों के अनुसार सदफ ने लाहौर के हामिद लतीफ अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया. भारत में अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म […]
भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के कारण सुर्खियों में आनेवाले अभिनेता फवाद खान दूसरी बार पिता बन गये हैं. फवाद की पत्नी सदफ ने मंगलवार को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. खबरों के अनुसार सदफ ने लाहौर के हामिद लतीफ अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया.
भारत में अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद फवाद अपनी प्रेग्नेंट पत्नी का ध्यान रखने के लिए पाकिस्तानी रवाना हो गये थे. बता दें कि फवाद और सदफ और 1998 में मिल थे. सात साल अफेयर के बाद दोनों ने पाकिस्तान के लाहौर में 11 नवंबर 2015 को शादी कर ली थी. दोनों का एक बेटा अयान भी है.
फवाद ने वर्ष 2014 में फिल्म ‘खूबसूरत’ से सोनम कपूर के आपोजिट बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वे ‘कपूर एंड संस’ में नजर आये. जल्द ही करण जौहर की आगामी फिल्म ‘ऐ दिल हे मुश्किल’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










