वानखेडे विवाद: शाहरुख को पुलिस ने दी क्लीन चिट

मुंबई : मुंबई पुलिस ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में बताया कि अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ वर्ष 2012 में एक आईपीएल मैच के बाद वानखेडे स्टेडियम में हुए विवाद के मामले में कोई ‘संज्ञेय’ अपराध नहीं बनता. अदालत में हाल ही में दाखिल एक पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है ‘‘जांच के बाद पाया […]
मुंबई : मुंबई पुलिस ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में बताया कि अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ वर्ष 2012 में एक आईपीएल मैच के बाद वानखेडे स्टेडियम में हुए विवाद के मामले में कोई ‘संज्ञेय’ अपराध नहीं बनता. अदालत में हाल ही में दाखिल एक पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है ‘‘जांच के बाद पाया गया कि कोई संज्ञेय अपराध नहीं हुआ.’
एक स्थानीय कार्यकर्ता ने अदालत में घटना को लेकर एक निजी शिकायत दर्ज कराई है. उसने स्टेडिय में सुरक्षा कर्मियों के साथ कथित दुर्व्यवहार मामले में शाहरुख के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है. शाहरुख ने पुलिस को बताया था कि उस दिन उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने मैच जीता था और उनके बच्चे तथा उनके मित्र मैदान में चले गए. सुरक्षा गार्ड विकास दलवी ने उन्हें वहां से जाने को कहा.
खान के अनुसार, उन्होंने दलवी को बताया कि बच्चे उनके साथ हैं और कोई उन्हें हाथ न लगाए. उनके बिजनेस मैनेजर बच्चों को स्टेडियम के बाहर ले गए. अभिनेता ने पुलिस को बताया था कि किसी ने उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था जिससे वह आपा खो बैठे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










