ePaper

तो इसलिए धौनी की फिल्‍म को बेहद खास मानते हैं ये शख्‍स ?

Updated at : 27 Sep 2016 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
तो इसलिए धौनी की फिल्‍म को बेहद खास मानते हैं ये शख्‍स ?

नयी दिल्ली: क्रिकेटर एमएस धौनी के पुराने दोस्त अरुण पांडेय ने उम्मीद जताई कि उनकी पहली फिल्म ‘एमएस धोनी :द अनटोल्ड स्टोरी’ इस क्रिकेटर की यात्रा के साथ न्याय करेगी. अरुण ने बताया कि उनके कुछ ही दोस्त हैं और धौनी उनमें से एक हैं. फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ मिलकर धौनी के जीवन पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: क्रिकेटर एमएस धौनी के पुराने दोस्त अरुण पांडेय ने उम्मीद जताई कि उनकी पहली फिल्म ‘एमएस धोनी :द अनटोल्ड स्टोरी’ इस क्रिकेटर की यात्रा के साथ न्याय करेगी. अरुण ने बताया कि उनके कुछ ही दोस्त हैं और धौनी उनमें से एक हैं.

फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ मिलकर धौनी के जीवन पर फिल्म बना रहे अरुण ने कहा कि यह फिल्म इसलिए भी अधिक खास है कि क्‍योंकि लोग धौनी के बारे में ज्यादा नहीं जानते और उनके जैसे खिलाडी पर एक संपूर्ण फिल्म उनके प्रशंसकों को उनके संघर्षो को देखने का अवसर देगी.

अरुण ने कहा, ‘यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है और मुझे इसके साथ न्याय करना होगा क्योंकि फिल्म के साथ हर भारतीय की भावनाएं जुडी हुई हैं.’

उन्होंने कहा, ‘मुझे यह भी सुनिश्चित करना होगा कि लोगों को माही के जीवन के उस हिस्से का पता चले जो लोग नहीं जानते. यह मेरी पहली फिल्म है और इसलिए मैं इसमें संपूर्णता चाहता हूं क्योंकि मैं धोनी जैसे परफेक्शनिस्ट के साथ भी जुडा हूं.’

उन्होंने कहा, ‘धौनी और मैं साथ में खेले हैं. हम दोनों ने साथ में करियर शुरू किया था. हमारे अच्छे संबंध हैं.’ ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ 30 सितंबर को सिनेमाघरों में लगेगी. फिल्म का निर्देशन नीरज पांडेय ने किया है और मुख्‍य किरदार में सुशांत सिंह राजपूत दिखाई देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola