विद्या बालन के स्वास्थ्य में सुधार, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
मुंबई: अभिनेत्री विद्या बालन घर पर आराम कर रही हैं और वह डेंगू से उबर रही हैं. ‘कहानी’ फिल्म की 38 वर्षीया अभिनेत्री को पिछले सप्ताह डेंगू होने की पुष्टि हुई थी और उनके डॉक्टर ने उन्हें 10-15 दिनों तक आराम करने की सलाह दी थी. विद्या बालन ने ट्विटर पर लिखा है, ‘सभी को […]
मुंबई: अभिनेत्री विद्या बालन घर पर आराम कर रही हैं और वह डेंगू से उबर रही हैं. ‘कहानी’ फिल्म की 38 वर्षीया अभिनेत्री को पिछले सप्ताह डेंगू होने की पुष्टि हुई थी और उनके डॉक्टर ने उन्हें 10-15 दिनों तक आराम करने की सलाह दी थी.
विद्या बालन ने ट्विटर पर लिखा है, ‘सभी को सुप्रभात. चिंता करने, शुभकामनाओं, प्रार्थनाओं, स्नहे जताने के लिए आप सभी को धन्यवाद. मैं घर पर आराम कर रही हूं और मेरे स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है.’
अभिनेत्री की अगली फिल्म ‘कहानी 2′ है जो नवंबर में प्रदर्शित होने वाली है. विद्या ने ‘बेगम जान’ की शूटिंग समाप्त की है और अपनी मलयालम फिल्म की शूटिंग शुरु की है जो कवियित्री कमला दास के जीवन पर आधारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










