तो इस किरदार में में ''पार्च्‍ड'' में नजर आयेंगी राधिका आप्‍टे ?

Updated:
विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से अभिनेत्री राधिका आप्‍टे अपनी आगामी फिल्‍म ‘पार्च्‍ड’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में उन्‍होंने अपने किरदार के बारे में खुलासा करते हुए बताया वह फिल्‍म में एक अप्रशिक्षित और बांझ महिला के किरदार में नजर आयेंगी. साथ ही उन्‍होंने कहा कि इस फिल्‍म की शूटिंग करना एक अच्‍छा […]

विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से अभिनेत्री राधिका आप्‍टे अपनी आगामी फिल्‍म ‘पार्च्‍ड’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में उन्‍होंने अपने किरदार के बारे में खुलासा करते हुए बताया वह फिल्‍म में एक अप्रशिक्षित और बांझ महिला के किरदार में नजर आयेंगी. साथ ही उन्‍होंने कहा कि इस फिल्‍म की शूटिंग करना एक अच्‍छा अनुभव रहा.

उन्‍होंने बताया,’ यह लज्‍जो नामक एक लड़की की कहानी है, जो अनपढ़ है और कम उम्र में ही उसकी शादी हो जाती है. उसे लगता है कि उसके जीवन का एकमात्र उद्देश्‍य है अपने पति को एक बच्‍चा देना है. लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि वो बांझ है. इसके बाद उसे अपनी जिंदगी ही बेकार लगने लगती है.’

राधिका आज भी खुद को बॉलीवुड स्‍टार नहीं मानती हैं. उनका कहना है कि उन्‍हें अभी लंबा सफर तय करना है. उनका कहना है कि फिल्‍म में उन्‍होंने एक ईमानदार महिला का किरदार निभाया है जो आत्‍मविश्‍वास से भरी है और अपनी बातें खुलकर सामने रखती है.

‘पार्च्ड’ का निर्देशन लीना यादव ने किया है और इसका निर्माण अजय देवगन ने किया है. ग्रामीण पृष्‍ठभूमिक पर बनी यह फिल्‍म फिल्‍म 4 महिला मित्रों के आसपास घूमती है जो पुरानी परंपराओं से बंधी हुई है. फिल्‍म 23 सितम्बर को रिलीज होनेवाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola