Emmy Awards: रेड कलर के गाउन में प्रियंका चोपड़ा ने बिखेरा जलवा, PHOTOS

Updated:
विज्ञापन

लॉस एंजिलिस: एमी अवॉर्ड्स में पहली बार शिरकत कर रही शिफॉन से बना सुर्ख रंग का गाउन पहने अभिनेत्री प्रियंका चोपडा ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा. एक कंधे वाले प्लेन सुर्ख गाउन के साथ प्रियंका ने पोनीटेल बना रखी थी. 68वें एमी अवॉर्ड्स में पहुंची प्रियंका के इस कयामत ढाने वाले हुस्न पर […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस: एमी अवॉर्ड्स में पहली बार शिरकत कर रही शिफॉन से बना सुर्ख रंग का गाउन पहने अभिनेत्री प्रियंका चोपडा ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा. एक कंधे वाले प्लेन सुर्ख गाउन के साथ प्रियंका ने पोनीटेल बना रखी थी.

undefined

68वें एमी अवॉर्ड्स में पहुंची प्रियंका के इस कयामत ढाने वाले हुस्न पर फैशन क्षेत्र के आलोचक तो जैसे बिछ गए. उनका यह ड्रेस जैसन वू ने डिजाइन किया था. हिंदुस्तान की इस नाजनीन ने हीरे की एक अंगूठी और कानों में हीरे की छोटी झुमकियों के अलावा कोई जेवर नहीं पहना था.

undefined

उन्होंने मेकअप तो हल्का ही रखा लेकिन उनके होठों पर लगी सुर्ख लाल लिपस्टिक ने पूरे हुस्न को एक अनूठा अंदाज दे दिया. ‘क्वांटिको’ की स्टार अभिनेत्री प्रियंका ने रेड कारपेट पर एक-एक लम्हे का लुत्फ उठाया. वह खुशी से पोज देती हुई, इठलाते हुए और बल खाते हुए अपने गाउन का एक-एक छोर दिखाती दिखीं.

undefined

प्रियंका ने इस अवसर पर हॉलीवुड स्टार टॉम हिडलस्टन के साथ सीमित श्रृंखला, फिल्म या नाटक के निर्देशन के लिए दिया जाने वाला विशेष पुरस्कार भी दिया. यह पुरस्कार ‘द नाइट मैनेजर’ की निर्देशक सुसैन बीयर को दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola