‘पिंक'' की शूटिंग के दौरान क्रू के कई व्यक्ति रो पड़े थे : अमिताभ

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: अमिताभ बच्चन की ‘‘पिंक’ महिलाओं पर होने वाली छींटाकशी को दमदार तरीके से दिखाने के लिए तारीफ बटोर रही है. वहीं मेगास्टार ने कहा कि उन्हें फिल्म के प्रभाव का तभी अंदाजा हो गया था जब यह बन रही थी क्योंकि उन्होंने क्रू के व्यक्तियों को भावुक होते हुए देखा था. कल रिलीज […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: अमिताभ बच्चन की ‘‘पिंक’ महिलाओं पर होने वाली छींटाकशी को दमदार तरीके से दिखाने के लिए तारीफ बटोर रही है. वहीं मेगास्टार ने कहा कि उन्हें फिल्म के प्रभाव का तभी अंदाजा हो गया था जब यह बन रही थी क्योंकि उन्होंने क्रू के व्यक्तियों को भावुक होते हुए देखा था. कल रिलीज हुई ‘पिंक’ तीन लडकियों की कहानी है, जो समाज में उनके साथ गलत करने वालों को सबक सिखाती है. इस समाज के लोग का व्यवहार सेक्सिस्ट और पितृसत्तात्मक है.

फिल्म में लडकियों के वकील की भूमिका निभाने वाले बच्चन ने इंडिया टुडे के ‘मांइड रॉक्स’ कार्यक्रम में आज यहां कहा, ‘‘ ‘पिंक’ की शूटिंग के दौरान कू्र के बहुत सारे व्यक्ति रो पडे थे. ‘ 73 वर्षीय अभिनेता के साथ फिल्म की कास्ट तापसी पन्नू, कृति कुलहारी, एंड्रिया तरिआंग और अंगद बेदी तथा फिल्म के निर्माता शूजित सरकार भी थे. वार्ता के दौरान बच्चन ने अपनी मां को भी याद किया. उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी मां मेरी सबसे बडी प्ररेणा हैं. उनमें करुणा और मजबूती एक समान थी. उन्होंने मुझे सिखाया कि कभी भी किसी को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola