संजय दत्त अगली फिल्म में सेना के अधिकारी की भूमिका निभाएंगे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंबई : गिरीश मलिक निर्देशित अगली फिल्म ‘टोरबाज’ में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त सैन्य अधिकारी की भूमिका में दिखाई देंगे.यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि दत्त को ‘टोरबाज’ की पटकथा पसंद आई और उन्होंने तुरंत हां कर दी. इस फिल्म में दत्त सेना के एक अधिकारी की भूमिका निभाएंगे जो ‘युद्ध के बच्चों’ […]
विज्ञापन
मुंबई : गिरीश मलिक निर्देशित अगली फिल्म ‘टोरबाज’ में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त सैन्य अधिकारी की भूमिका में दिखाई देंगे.यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि दत्त को ‘टोरबाज’ की पटकथा पसंद आई और उन्होंने तुरंत हां कर दी. इस फिल्म में दत्त सेना के एक अधिकारी की भूमिका निभाएंगे जो ‘युद्ध के बच्चों’ को उम्मीद की किरण देना चाहता है.
‘टोरबाज’ अफगानिस्तान में स्थित है और यह अफगानिस्तान के आत्मघाती बच्चों की कहानी है जिन्हें इस मान्यता का प्रशिक्षण दिया गया है कि मरने के बाद जन्नत नसीब होती है. ज्ञात हो कि संजय दत्त ने अपनी करियर में मुन्नाभाई, लगे रहो मुन्नाभाई जैसी फिल्मों में काम किया है. शूटआउट एट लोखंडवाला में उन्होंने शानदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










