‘जुडवां 2'' की रिलीज डेट आई सामने, लीड रोल में होंगे ये अभिनेता
मुंबई: वर्ष 1997 की हिट कॉमेडी फिल्म ‘जुड़वा’ के सीक्वल का ऐलान हो चुका है. वहीं अब निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है. ‘जुडवां 2′ अगले साल 29 सितंबर को रिलीज होगी. फिल्म में अभिनेता वरुण धवन दोहरी भूमिका में नजर आयेंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि […]
मुंबई: वर्ष 1997 की हिट कॉमेडी फिल्म ‘जुड़वा’ के सीक्वल का ऐलान हो चुका है. वहीं अब निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है. ‘जुडवां 2′ अगले साल 29 सितंबर को रिलीज होगी.
फिल्म में अभिनेता वरुण धवन दोहरी भूमिका में नजर आयेंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि वरुण इस फिल्म के लिए सलमान खान से ट्रेनिंग लेंगे. ‘जुडवां’ में सलमान ने मुख्य भूमिका निभायी थी. मूल फिल्म के निर्देशक डेविड धवन ही इस फिल्म का भी निर्देशन करेंगे.
नाडियाडवाला ग्रैंडसंस के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर इस फिल्म के रिलीज होने की जानकारी दी गयी है. वरुण ने भी खुद फिल्म के रिलीज होने की तारीख साझा की है. वरुण ने हाल ही में ‘ढिसूम’ फिल्म में नजर आये थे. जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी.
वरुण इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं. पहली बार वरुण पर्दे पर दोहरी भूमिका निभाते दिखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










