कैटरीना ने कहा, पिछला दो साल मुश्किलों से भरा था

नयी दिल्ली : अभिनेत्री कैटरीना कैफ की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाईं लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि उनकी जिंदगी के पिछले दो वर्ष मुश्किलों से भरे थे लेकिन यह फिल्मों की वजह से नहीं था. कैटरीना कैफ अभिनेता रणबीर कपूर के साथ लंबे समय से रिश्ते में थीं […]
नयी दिल्ली : अभिनेत्री कैटरीना कैफ की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाईं लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि उनकी जिंदगी के पिछले दो वर्ष मुश्किलों से भरे थे लेकिन यह फिल्मों की वजह से नहीं था. कैटरीना कैफ अभिनेता रणबीर कपूर के साथ लंबे समय से रिश्ते में थीं लेकिन इस साल की शुरुआत में दोनों अलग हो गये. अपने जीवन के मुश्किल समय के बारे में विस्तारपूर्वक कुछ बताये बिना, 33 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के इस पडाव को अपनी यात्रा के एक हिस्से के रुप में लिया है.
कैटरीना ने कहा, ‘‘यह मेरे लिए बहुत मुश्किल समय था लेकिन इसके लिए मेरी फिल्में जिम्मेदार नहीं थी. यह मेरे लिए अन्य कारणों से मुश्किलों से भरा था. जीवन में यह होता है. यह आपको ऐसे समय में ले जाता है और आपको यह देखना होता है कि यह आपको कहां लेकर जाता है.’ उन्होंने कहा, ‘‘फिल्म इंडस्टरी में ऐसा होता है आप उंचा, बहुत उंचा जाते हैं और फिर कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाती हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










