ePaper

तो क्‍या ''पद्मावती'' में दीपिका के पति बनने के लिए शाहिद ले रहे हैं 6 करोड़ रुपये ?

Updated at : 02 Sep 2016 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
तो क्‍या ''पद्मावती'' में दीपिका के पति बनने के लिए शाहिद ले रहे हैं 6 करोड़ रुपये ?

अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी दो बड़ी शर्तों के बाद संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ में काम करने के लिए तैयार तो हो गये हैं. लेकिन कहा जा रहा है कि उन्‍होंने अपनी फीस बढा दी है. खबरों की मानें तो भंसाली ने शाहिद की बात भी मान ली है. फिल्‍म में दीपिका […]

विज्ञापन

अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी दो बड़ी शर्तों के बाद संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ में काम करने के लिए तैयार तो हो गये हैं. लेकिन कहा जा रहा है कि उन्‍होंने अपनी फीस बढा दी है. खबरों की मानें तो भंसाली ने शाहिद की बात भी मान ली है. फिल्‍म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

शाहिद इससे पहले फिल्‍मों के लिए 3 करोड़ रुपये लेते थे. लेकिन कहा जा रहा है कि इस फिल्‍म के लिए शाहिद ने 6 करोड़ रुपये की मांग की है जिसे भंसाली ने मान लिया है. फिल्‍म में शाहिद, दीपिका पादुकोण के पति राजा रावल रतन सिंह का किरदार निभानेवाले हैं.

शाहिद की पहली शर्त यह थी कि वे फिल्‍म की शूटिंग कुछ महीनों बाद करेंगे क्‍योंकि हाल ही में वे एक बेटी के पापा बने हैं. ऐसे में वे अपना पूरा वक्‍त अपनी बेटी को देना चाहते हैं. वहीं दूसरी ओर महबूब स्‍टूडियो में फिल्‍म का सेट तैयार किया जाने लगा है और ऐसे में फिल्‍म की शूटिंग जल्‍द शुरू होने की संभावना है. हाल ही कुछ तस्‍वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.

शाहिद की दूसरी शर्त यह है कि ‘पद्मावती’ को साइन करने से पहले वे स्क्रिप्‍ट में कुछ बदलाव चाहते हैं. शाहिद का कहना है कि फिल्‍म में उनका स्‍क्रीन स्‍पेस भी रणवीर के बराबर का होना चाहिये. शाहिद की इस शर्त के बाद भंसाली को स्क्रिप्‍ट में कुछ बदलाव करना पड़ा ताकि दोनों कलाकारों को बराबर रोल मिले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola