जानिए, किस डर से पुणे के दही-हांडी में शामिल नहीं हुए बिपासा बसु-करण सिंह ग्रोवर
Updated at : 31 Aug 2016 3:54 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर जहां भी जाते हैं साथ होते हैं लेकिन पुणे में दही हांडी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोनों ने पैसे लिये और कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए. आयोजकों ने पहले ही इसका प्रचार कर दिया था कि कार्यक्रम में करण और बिपाशा शामिल होंगे. […]
विज्ञापन
मुंबई : बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर जहां भी जाते हैं साथ होते हैं लेकिन पुणे में दही हांडी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोनों ने पैसे लिये और कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए. आयोजकों ने पहले ही इसका प्रचार कर दिया था कि कार्यक्रम में करण और बिपाशा शामिल होंगे. लेकिन दोनों ने ही कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया.
दोनों के कार्यक्रम में शामिल ना होने के पीछे कई तरह की अफवाह थी लेकिन बिपाशा के प्रवक्ता ने इसकी पूरी जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम में सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे. आयोजकों ने कोई ऐसी व्यवस्था नहीं की थी जिससे इन दोनों को सुरक्षित महसूस होता. अपनी सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ने कार्यक्रम में ना शामिल होने का फैसला लिया. खबरों की मानें तो इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोनों ने जो पैसे लिये थे उसे भी इन्होंने वापस कर दिया. शादी के बाद करण और बिपाशा एक साथ कई इवेंट में नजर आये हैं. सोशल मीडिया पर यह जोड़ा काफी सक्रिय रहता है. ऐसे में आयोजक भी दोनों को एक साथ चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




