धोखाधड़ी मामले से बरी हुईं रितिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान

नयी दिल्ली: अभिनेता रितिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान को बॉम्बे हाइकोर्ट की गोवा बेंच ने राहत देते हुए धोखाधड़ी मामले में बरी कर दिया है. दरअसल एम्गी प्रोपर्टीज ने पूर्व में पणजी पुलिस के समक्ष सुजैन के खिलाफ कथित तौर पर 1.87 करोड़ रुपये का धोखाधडी करने की शिकायत दायर की थी. मामले […]
नयी दिल्ली: अभिनेता रितिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान को बॉम्बे हाइकोर्ट की गोवा बेंच ने राहत देते हुए धोखाधड़ी मामले में बरी कर दिया है. दरअसल एम्गी प्रोपर्टीज ने पूर्व में पणजी पुलिस के समक्ष सुजैन के खिलाफ कथित तौर पर 1.87 करोड़ रुपये का धोखाधडी करने की शिकायत दायर की थी.
मामले में एक मोड के तहत गुप्ता ने सुजैन के विभिन्न मीडिया बयानों का हवाला देते हुये उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद सुजैन ने मुंबई उच्च न्यायालय के गोवा खंडपीठ के समक्ष एफआईआर को चुनौती दी थी.
कोर्ट के फैसले के बाद सुजैन एक के बाद एक ट्वीट किये और अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा,’ कोई गलत प्रस्तुति नहीं. एफआईआर खारिज. एफआईआर खारिज करने के आदेश के साथ ही मुझे मेरी जगह वापस मिल गई. न्याय व्यवस्था का आभार.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




