ePaper

टल सकती है रणबीर कपूर की अगली फिल्‍म, ये अभिनेता बने वजह!

Updated at : 25 Aug 2016 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
टल सकती है रणबीर कपूर की अगली फिल्‍म, ये अभिनेता बने वजह!

पिछले कई दिनों से अभिनेता संजय दत्‍त की बायोपिक फिल्‍म की चर्चा जोरों पर है. राजकुमार हिरानी की इस फिल्‍म में संजय दत्‍त का किरदार रणबीर कपूर निभायेंगे. दर्शक भी इस फिल्‍म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन लगता है कि अब यह फिल्‍म टल स‍कती है और इसकी वजह कोई और […]

विज्ञापन

पिछले कई दिनों से अभिनेता संजय दत्‍त की बायोपिक फिल्‍म की चर्चा जोरों पर है. राजकुमार हिरानी की इस फिल्‍म में संजय दत्‍त का किरदार रणबीर कपूर निभायेंगे. दर्शक भी इस फिल्‍म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन लगता है कि अब यह फिल्‍म टल स‍कती है और इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि संजय दत्‍त को माना जा रहा है.

रणबीर कपूर ने भी एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्‍म को लेकर अपनी उत्‍सुकता जाहिर की थी और कहा था कि वो इस फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रणबीर अपनी एक्टिंग को लेकर दर्शकों के बीच बेहद पसंद किये जाते हैं. लेकिन अब संजय दत्‍त के कारण फिल्‍म के बनने में देरी हो सकती है.

undefined

खबरों की मानें तो संजय दत्‍त इस फिल्‍म के मुनाफे में अपना हिस्‍सा चाहते हैं. यह फिल्‍म उनकी जिदंगी पर बन रही है. खबरों के अनुसार, इस फिल्‍म को लेकर संजय दत्‍त ने अपना मन बदल लिया है. शायद अब वे इस फिल्‍म को पर्दे पर लाना नहीं चाहते. उनका मानना है कि उनकी लाईफ से जुड़ी सारी बातें लोगों के सामने होगी.

अब संजय दत्त चाहते हैं कि हिरानी एकबार फिर इस फिल्‍म के बारे में सोच लें. दरअसल संजय बॉलीवुड में अपनी वापसी को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. ऐसे में वो चाहते हैं कि मुन्‍नाभाई की तीसरी सीरीज के साथ वे धमाकेदार इंट्री करें. लेकिन हिरानी चाहते हैं कि मुन्‍नाभाई से पहले वो बायोपिक फिल्‍म पर काम करें. लेकिन लगता है संजय इस बात से खुश नहीं हैं.

खैर जो भी हो लेकिन दर्शक संजय दत्त के बारे में जानने और उनके किरदार में रणबीर कपूर को देखने के लिए खासा उत्‍साहित हैं. रणबीर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ को लेकर व्‍यस्‍त हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola