रफ्तार पकड़ रही है ‘हैप्‍पी भाग जायेगी'', जानें दो हफ्तों की कमाई?

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Aug 2016 11:28 AM

विज्ञापन

फिल्‍मकार आनंद एल रॉय की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘हैप्‍पी भाग जायेगी’ ने दो हफ्तों में लगभग15.78करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्‍म में डायना पेंटी, अभय देओल, जिमी शेरगिल और अली फजल मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. फिल्‍म में अपनी शादी से भागकर पाकिस्‍तान पहुंची एक लड़की की कहानी है. फिल्‍म ने रिलीज के पहले […]

विज्ञापन

फिल्‍मकार आनंद एल रॉय की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘हैप्‍पी भाग जायेगी’ ने दो हफ्तों में लगभग15.78करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्‍म में डायना पेंटी, अभय देओल, जिमी शेरगिल और अली फजल मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. फिल्‍म में अपनी शादी से भागकर पाकिस्‍तान पहुंची एक लड़की की कहानी है.

फिल्‍म ने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 2.32 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद शानिवार को 3.81, रविवार को 4.58 करोड़, सोमवार को 1.62 करोड़, मंगलवार को 1.63 करोड़ और बुधवार को 1.82 करोड़ की कमाई की है. कुल मिलाकर फिल्‍म ने दो हफ्तों में 15.78 करोड़ रुपये की कमाई की.

डायना पेंटी ने लंबे समय बाद वापसी की है. उन्‍होंने फिल्‍म ‘कॉकटेल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्‍म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान भी मुख्‍य भूमिका में थे. इस फिल्‍म के लिए डायना की खूब तारीफ हु्ई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola