‘वीरे दि वेडिंग'' का हिस्सा हैं करीना, अक्टूबर में करेंगी शूटिंग शुरू: सोनम कपूर

मुंबई: अभिनेत्री सोनम कपूर ने ऐसी खबरों को बकवास बताया जिसमें कहा जा रहा था कि करीना कपूर खान ने आगामी फिल्म ‘वीरे दि वेडिंग’ छोड़ दी है. जहां करीना ने कल एक कार्यक्रम में कहा कि वह इस फिल्म के लिए अक्तूबर में शूटिंग करेंगी, मीडिया के एक वर्ग ने खबर लिखी है कि […]
मुंबई: अभिनेत्री सोनम कपूर ने ऐसी खबरों को बकवास बताया जिसमें कहा जा रहा था कि करीना कपूर खान ने आगामी फिल्म ‘वीरे दि वेडिंग’ छोड़ दी है. जहां करीना ने कल एक कार्यक्रम में कहा कि वह इस फिल्म के लिए अक्तूबर में शूटिंग करेंगी, मीडिया के एक वर्ग ने खबर लिखी है कि करीना ने यह फिल्म छोड़ दी है.
इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनम ने बताया, ‘उस अखबार ने हमसे चीजें स्पष्ट नहीं की. यह झूठी कहानी है. यह एक गप है और निराधार खबर है. यह गैर जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग है. मैं बहुत बेचैन हूं.’
उन्होंने कहा, ‘करीना वीरे दि वेडिंग का हिस्सा हैं और वह हमारे लिए अक्तूबर में शूटिंग करेंगी और कुछ हिस्सों की शूटिंग अप्रैल में होगी.’ आपको बता दें कि करीना प्रेग्नेंट हैं और वह फिल्म की शूटिंग को लेकर खासा उत्साहित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




