ePaper

सलमान की बहन अर्पिता के घर हुई लाखों की चोरी, नौकरानी हिरासत में

Updated at : 23 Aug 2016 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान की बहन अर्पिता के घर हुई लाखों की चोरी, नौकरानी हिरासत में

मुंबई: अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर चोरी हो गई है. खबरों की मानें तो अर्पिता के घर पर लगभग 3.25 लाख रुपये की नकदी और गहने की चोरी हुई है. अर्पिता ने इस संबंध में खार पुलिस स्‍टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. अर्पिता अपने पति आयुष शर्मा के साथ […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर चोरी हो गई है. खबरों की मानें तो अर्पिता के घर पर लगभग 3.25 लाख रुपये की नकदी और गहने की चोरी हुई है. अर्पिता ने इस संबंध में खार पुलिस स्‍टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. अर्पिता अपने पति आयुष शर्मा के साथ बांद्रा स्थित पैसिफिक अपार्टमेंट में रहती हैं.

पुलिस के अनुसार जब चोरी हुई तो अर्पिता और आयुष हॉलीडे पर गये हुए थे. चोरी का पता तब चला जब दोनों रविवार 21 अगस्‍त को घर लौटे. पुलिस ने अर्पिता के ड्राईवर और पडोसियों से पूछताछ के बाद नौकरानी अफसा को हिरासत में लिया है. अफसा उनके घर पर ही रहती थीं और पिछले 30 जुलाई से गायब है.

पुलिस ने नौकर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 381 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस यह भी कह रही है कि चोरी रविवार से पहले हुई है. ऐसा कहा जा रहा है कि अफसा पिछले डेढ़ साल से यहां काम कर रही हैं.

आपको बता दें कि अर्पिता की शादी हिमाचल प्रदेश के आयुष शर्मा से नवंबर 2014 को बड़े धूमधाम से हुई थी. दोनों का एक प्‍यारा सा बेटा आहिल भी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola