टाइगर को गोद लेना चाहतीं है जरीन खान, नियमों का पता लगा रही है टीम

Updated:
विज्ञापन

मुंबई : सलमान खान की फिल्म वीर के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली जरीन खान जल्द ही टाइगर को गोद लेना चाहती हैं. जरीन जानवरों से बहुत प्यार करती हैं और उन्हें बिल्ली बहुत पसंद है. जरीन बहुत पहले से एक टाइगर गोद लेना चाहती थी और अब उन्होंने इसके लिए तैयारियां शुरू कर […]

विज्ञापन

मुंबई : सलमान खान की फिल्म वीर के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली जरीन खान जल्द ही टाइगर को गोद लेना चाहती हैं. जरीन जानवरों से बहुत प्यार करती हैं और उन्हें बिल्ली बहुत पसंद है. जरीन बहुत पहले से एक टाइगर गोद लेना चाहती थी और अब उन्होंने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है.

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार जरीन टाइगर की सुरक्षा के लिए कुछ करना चाहती थी. अब टाइगर को गोद लेकर वह एक संदेश देना चाहतीं हैं कि टाइगर का संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए. जरीन ने इस खबर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मैं जानवरों के संरक्षण के लिए जितना कर सकती हूं करना चाहती हूं. मैं टाइगर को पसंद करती हूं मुझे सभी जानवरों मे टाइगर सबसे ज्यादा पसंद है.
यह दुखद है कि अब कुछही टाइगर बचे हैं. मैंने अपने लोगों से कहा कि इस पर एक कदम आगे बढ़ते हुए पूरी कानूनी प्रक्रिया का पता करें और गोद लेने के लिए क्या कानून है इसकी जानकारी भी इकट्ठा करें. जरीन की टीम इस बात की जानकारी इकट्ठा कर रही है कि टाइगर को गोद लेने के लिए क्या नियम हैं. टाइगर को गोद लेने से उसका मालिकाना हक नहीं मिलता लेकिन जानवर का पूरी तरह ख्याल रखना खाने पीने का खर्च उठाना जैसी अहम जिम्मेदारी संभालनी होती है. आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने पहले ही एक टाइगर को गोद ले रखा है इस सूची में अब जरीन का भी नाम जुड़ने जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola