ePaper

अमिताभ बच्चन ने साधा शोभा डे पर निशाना, कहा,‘ पीवी सिंधू संग सेल्‍फी...''

Updated at : 19 Aug 2016 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने साधा शोभा डे पर निशाना, कहा,‘ पीवी सिंधू संग सेल्‍फी...''

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन ने रियो ओलंपिक में महिलाओं के बैडमिंटन एकल सेमीफाइनल में जीत पर पीवी सिंधू को बधाई देते हुये परोक्ष रुप से लेखिका शोभा डे पर निशाना साधा. बच्चन ने सिंधु को बधाई देते हुए कहा कि जब वह वापस आयेंगी तो वे उसके साथ एक सेल्फी लेना पसंद करेंगे. गौरतलब है […]

विज्ञापन

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन ने रियो ओलंपिक में महिलाओं के बैडमिंटन एकल सेमीफाइनल में जीत पर पीवी सिंधू को बधाई देते हुये परोक्ष रुप से लेखिका शोभा डे पर निशाना साधा. बच्चन ने सिंधु को बधाई देते हुए कहा कि जब वह वापस आयेंगी तो वे उसके साथ एक सेल्फी लेना पसंद करेंगे.

गौरतलब है कि शोभा डे ने भारतीय एथलीटों का मजाक उडाते हुये कुछ समय पहले कहा था कि उनका लक्ष्य केवल सेल्फी खींचना और खेल आयोजन स्थल से बिना मेडल लिये हुये वापस लौटना है. लेखिका की टिप्पणी को लेकर उनकी काफी आलोचना हुयी थी.

उन्होंने लिखा है, ‘पीवी सिंधू.. आप ‘खाली हाथ’ नहीं मेडल लेकर वापस आ रही हैं.. और हम आपके साथ ‘सेल्फी’ निकालना चाहते हैं.’

एक अन्य पोस्ट में बच्चन ने लिखा है, ‘पीवी सिंधू.. आपने ‘बोलने वालों’ की बोलती बंद कर दी.. कर्म बोलता है और वो कभी कभी ‘कलम’ को भी हरा देता है. बधाई.’

इसके बाद मशहूर अभिनेता ने लोगों को महिला शक्ति को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘महिला शक्ति को कभी नजर अंदाज नहीं करें. पीवी सिंधू आपने कई सारे ‘बोलने वालों’ को चुप करा दिया है… आप भारत का गौरव हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola