ePaper

स्‍वतंत्रता दिवस पर लखनऊ के सिनेमाघरों में फ्री दिखायी जायेगी ‘रुस्‍तम''

Updated at : 12 Aug 2016 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
स्‍वतंत्रता दिवस पर लखनऊ के सिनेमाघरों में फ्री दिखायी जायेगी ‘रुस्‍तम''

लखनऊ: स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी का जश्न मनाने के लिये एक विशेष कदम के तहत लखनऊ के विभिन्न मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘रुस्‍तम’ का मुफ्त प्रदर्शन किया जाएगा. जिलाधिकारी राज शेखर ने बताया, ‘आजादी की भावना को मनाने के लिये हमने शहर के हर मल्टीप्लेक्स में रस्तम फिल्म का […]

विज्ञापन

लखनऊ: स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी का जश्न मनाने के लिये एक विशेष कदम के तहत लखनऊ के विभिन्न मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘रुस्‍तम’ का मुफ्त प्रदर्शन किया जाएगा.

जिलाधिकारी राज शेखर ने बताया, ‘आजादी की भावना को मनाने के लिये हमने शहर के हर मल्टीप्लेक्स में रस्तम फिल्म का एक शो मुफ्त में दिखाने का इंतजाम किया है.’

उन्होंने बताया कि टिकटों का वितरण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा और उनमें से 10 प्रतिशत टिकट दिव्यांगों के लिये, 33 प्रतिशत टिकट वरिष्ठ नागरिकों के लिये तथा 33 फीसद टिकट स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिये आरक्षित रहेंगे.

शेखर ने बताया कि शहर के वेव, फन, आईनाक्स, पीवीआर, फीनिक्स, एसआरएस माल, सिंगापुर माल तथा सिनेपोलिस मल्टीप्लेक्स में इस फिल्म की मुफ्त स्क्रीनिंग की जाएगी.

मालूम हो कि नौसेना अधिकारी के. एम. नानावटी से जुडी एक सच्ची घटना पर आधारित अक्षय कुमार और इलियाना डिक्रूज अभिनीत फिल्म ‘रुस्‍तम’ का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola