ePaper

अमिताभ बच्‍चन का ‘हटके'' किरदार, देखें ''पिंक'' का शानदार ट्रेलर

Updated at : 10 Aug 2016 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ बच्‍चन का ‘हटके'' किरदार, देखें ''पिंक'' का शानदार ट्रेलर

बॉलीवुड महानायक अपने किरदार से हमेशा ही दर्शकों को हैरान करते नजर आये हैं. अपनी पिछली फिल्‍म ‘पीकू’ में शानदार अभिनय करने के बाद अब वे आगामी फिल्‍म ‘पिंक’ से दर्शकों को हैरान करते दिखेंगे. फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है और अमिताभ के दमदार किरदार एक झलकी आप देख सकते हैं. फिल्‍म कुछ […]

विज्ञापन

बॉलीवुड महानायक अपने किरदार से हमेशा ही दर्शकों को हैरान करते नजर आये हैं. अपनी पिछली फिल्‍म ‘पीकू’ में शानदार अभिनय करने के बाद अब वे आगामी फिल्‍म ‘पिंक’ से दर्शकों को हैरान करते दिखेंगे. फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है और अमिताभ के दमदार किरदार एक झलकी आप देख सकते हैं.

undefined

फिल्‍म कुछ हटकर बनाई गई है जिसमें यौन हिंसा जैसे मुद्दे को दिखाया गया है. तीन लड़कियां जो यौन हमले का शिकार होती है. जब वे इस बारे में रिपोर्ट करती हैं तो मौजूदा सिस्‍टम उनपर ही तरह-तरह के आरोप लगाने लगती है. अब वे इस चंगुल से कैसे निकलेगी?

undefined

अमिताभ एक वकील के किरदार में हैं और वे पहली बार कोर्ट में जिरह करते नजर आयेंगे. ‘विकी डोनर’ और ‘पीकू’ जैसी शानदार फिल्‍में बना चुके शूजित सरकार पहली बार इस फिल्‍म में एक निर्माता के रुप में नजर आयेंगे. उन्‍होंने इस बार भी शानदार विषय को चुना है.

फिल्‍म 16 सितंबर को रिलीज हो रही है. फिल्‍म में तापसी पन्‍नू और पीयूष मिश्रा भी शानदार नजर आ रहे हैं. फिल्‍म का ट्रेलर बेहद प्रभावी लग रहा है और यह दर्शकों के मन में कई सवाल भी छोड़ गया है. दर्शक इस फिल्‍म का बड़ी बेसब्री से इंतजा‍र कर रहे हैं.

देखें ट्रेलर:

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola