कनाडा में ‘साला खडूस'' को मिल रही तारीफ से गदगद हुए माधवन

मुंबई : अभिनेता आर माधवन अलबर्टा के अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में अपनी फिल्म ‘साला खडूस’ को प्रशंसकों से मिल रही तारीफ से गदगद हैं. माधवन इस समय कनाडा में हैं. ‘साला खडूस’ की स्क्रीनिंग के दौरान वह काफी खुश नजर आए. माधवन ने यहां पर एक बयान में बताया, ‘मैं काफी आभारी हूं कि ‘साला खडूस’ […]
मुंबई : अभिनेता आर माधवन अलबर्टा के अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में अपनी फिल्म ‘साला खडूस’ को प्रशंसकों से मिल रही तारीफ से गदगद हैं. माधवन इस समय कनाडा में हैं. ‘साला खडूस’ की स्क्रीनिंग के दौरान वह काफी खुश नजर आए.
माधवन ने यहां पर एक बयान में बताया, ‘मैं काफी आभारी हूं कि ‘साला खडूस’ का अलबर्टा के अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में शानदार स्वागत हुआ. जब एक कहानी जो आपके दिल के करीब होती है उसे विदेशी दर्शकों की सहाराना मिलती है और उसे स्वीकार किया जाता है तो मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है. सभी दर्शकों ने इसे शानदार तरीके से लिया.’
फिल्म प्रदर्शन से पहले 46 वर्षीय अभिनेता ने एक व्याख्यान दिया जिसमें प्रधानमंत्री, मंत्री, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और शहर के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
‘साला खडूस’ खेल पर आधारित एक फिल्म है जिसका निर्देशन सुधा कोंगरा ने किया है. फिल्म में माधवन ने एक बॉक्सिंग कोच की भूमिका निभायी है जबकि नवोदित रितिका सिंह एक उभरती हुयी बॉक्सिंग खिलाडी के किरदार में है. यह फिल्म जनवरी में भारत में प्रदर्शित हुयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




