क्या है ‘मैं वापस आऊंगा’ का लेटेस्ट कलेक्शन? जानिए 14वें दिन का रिपोर्ट कार्ड
दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह, फोटो- इंस्टाग्राम
Main Vaapas Aaunga Box Office: फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमा रिस्पॉन्स मिला. मजबूत वर्ड ऑफ माउथ इसे लगातार चर्चा में बनाए हुए हैं. चलिए आपको बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड बताते हैं.
Main Vaapas Aaunga Box Office: हर फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका नहीं करती, लेकिन कुछ फिल्में धीरे-धीरे लोगों के दिलों में जगह बना लेती हैं. इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ भी अब उसी राह पर चलती नजर आ रही है. दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना स्टारर यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. शुरुआत में फिल्म की कमाई उम्मीद से कमजोर रही, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों से मुकाबला था. दूसरे हफ्ते में फिल्म को दर्शकों का शानदार सपोर्ट मिलने लगा. आइए 14वें दिन की कमाई आपको बताते हैं.
Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14: 14वें दिन कितनी हुई कमाई?
sacnilk के मुताबिक, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने रिलीज के 14वें दिन भारत में करीब 2.35 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया. हालांकि पिछले दिनों के मुकाबले इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन यह वीकडे ट्रेंड के हिसाब से सामान्य माना जा रहा है. जैसे-जैसे फिल्म तीसरे हफ्ते की तरफ बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसके प्रीमियम शोज और कुछ स्क्रीन कम हो रहे हैं. 13वें दिन फिल्म ने 2.60 करोड़ रुपये नेट कमाए थे. वहीं 12वें दिन इसकी कमाई 3.10 करोड़ रुपये रही थी.

Main Vaapas Aaunga Total Box Office Collection: दो हफ्तों में कितना हुआ कुल कलेक्शन?
दो हफ्तों के अंत तक ‘मैं वापस आऊंगा’ ने भारत में करीब 34.80 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 51.78 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.
Main Vaapas Aaunga Story: क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी एक 95 साल के बुजुर्ग शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पाकिस्तान जाने की कोशिश के दौरान स्ट्रोक आ जाता है. धीरे-धीरे उसकी पुरानी यादें लौटने लगती हैं. इसके बाद उसका पोता उसके बंटवारे से पहले के जीवन की अनकही कहानी जानता है. फिल्म में रिश्तों, बिछड़ने के दर्द और इतिहास के गहरे जख्मों को बेहद भावुक अंदाज में दिखाया गया है.
यह भी पढ़ें- वर्ड ऑफ माउथ ने बदली ‘मैं वापस आऊंगा’ की किस्मत, इम्तियाज अली ने जताई खुशी, बोले- दर्शकों के प्यार का कमाल है
यह भी पढ़ें- ‘मेरी आंखों में भी आंसू थे’, फैंस के मैसेज पढ़ खुद को रोक नहीं पाईं शरवरी, कहा- दिल पूरी तरह भर गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










