रितिक की हीरोइन को हुआ डेंगू, प्रमोशन इवेंट्स से रहेंगी दूर

आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ से डेब्यू करने जा रही अभिनेत्री पूजा हेगड़े पिछले कुछ दिनों से फिल्म के प्रमोशन में नजर नहीं आ रही है. खबरों की मानें तो उन्हें डेंगू हो गया है और उनका इलाज चल रहा है. इनदिनों डेंगू का प्रकोप जारी है. डेंगू की वजह से पूजा को आनेवाले […]
आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ से डेब्यू करने जा रही अभिनेत्री पूजा हेगड़े पिछले कुछ दिनों से फिल्म के प्रमोशन में नजर नहीं आ रही है. खबरों की मानें तो उन्हें डेंगू हो गया है और उनका इलाज चल रहा है.
इनदिनों डेंगू का प्रकोप जारी है. डेंगू की वजह से पूजा को आनेवाले अपने सारे कमिटमेंट्स रद्द कर देने पड़े हैं. ऐसे में दर्शक अग प्रमोशनल इवेंट्स में सिर्फ रिति को ही देख पायेंगे. इस फिल्म को लेकर पूजा खासा उत्साहित है लेकिन डेंगू की वजह से वे कुछ प्रमोशनल इवेंट्स से गायब रहेंगी.
पूजा ने इससे पहले कई तमिल फिल्मों में काम किया हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. इसके अलावा फिल्म के गानों को भी दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. यह फिल्म ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित होगी.
फिल्ममेकर्स इस फिल्म के लिए एक नये चेहरे की तलाश कर रहे थे. ऐसे में इस फिल्म के लिए उन्होंने पूजा हेगड़े को फाइनल किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




